Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में मॉब लिंचिंग: 26 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी बोले- हम तो मोहल्ले की सुरक्षा कर रहे थे

Mumbai Mob Lynching: पुलिस यह भी पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि घटना कैसे शुरू हुई और उस वक्त पीड़ित युवक वहां क्या कर रहा था।

2 min read

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 21, 2025

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोरेगांव इलाके (Goregaon) में कुछ लोगों ने एक 26 वर्षीय युवक को चोर समझकर इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान हर्षल परमा के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हर्षल किसी काम से गोरेगांव के एक इलाके से गुजर रहा था, तभी कुछ लोगों ने उस पर चोरी का शक जताया। बिना किसी सबूत के लोगों ने पहले उसे पकड़ लिया और फिर उसकी निर्दयता से पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि पिटाई इतनी भयानक थी कि हर्षल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने खुद को इलाके के ‘मोहल्ला सुरक्षा दल’ का सदस्य बताया था। उनका कहना था कि वे इलाके में संदिग्ध लोगों पर नजर रखते हैं। घटना की सूचना मिलते ही गोरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों सलमान मोहम्मद खान, इसामुल्ला खान, गौतम और राजीव गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर हत्या और मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने युवक को बिना जांच-पड़ताल के चोर मान लिया और बुरी तरह पिटाई कर दी। चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसकी मौके पर ही जान चली गई। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि हर्षल पर चोरी का शक क्यों और कैसे हुआ। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने के लिए छानबीन कर रही है कि घटना कैसे शुरू हुई और उस वक्त हर्षल वहां क्या कर रहा था। साथ ही यह भी चल रही है कि कहीं इस वारदात के पीछे कोई पुराना विवाद या आपसी रंजिश तो नहीं थी।