15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज हवाएं, गरजते बादल और बारिश: मुरादाबाद में मौसम का पलटा रुख, गेहूं की फसल पर मंडराया खतरा

Moradabad Rain: मुरादाबाद में रविवार को अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं और बारिश से शहर में ठंडक बढ़ गई, जबकि गेहूं की फसल और सब्जियों की खेती को नुकसान की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

2 min read
Google source verification
moradabad rain strong winds farmers concern

तेज हवाएं, गरजते बादल और बारिश..

UP Weather Moradabad:मुरादाबाद में रविवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह आसमान अचानक घने बादलों से ढक गया और तेज हवाएं चलने लगीं। हवा की रफ्तार बढ़ते ही शहर के कई इलाकों में लोगों को हल्की ठंडक का एहसास होने लगा। बदलते मौसम ने जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी, वहीं अचानक आई इस स्थिति ने आम लोगों को भी चौंका दिया। मौसम में आए इस बदलाव के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कुछ समय के लिए प्रभावित होती दिखाई दी।

तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश

मुरादाबाद शहर के कांठ मार्ग स्थित छजलैट और अगवानपुर क्षेत्र में सबसे पहले हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद देखते ही देखते कई इलाकों में बारिश तेज हो गई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के दौरान बादलों की गर्जना और बिजली की कड़क ने माहौल को और भी भयावह बना दिया। अचानक आई बारिश के कारण सड़क पर निकलने वाले लोग दुकानों की ओट और पेड़ों के नीचे खड़े होकर बारिश रुकने का इंतजार करते नजर आए।

मौसम विभाग ने जताई उतार-चढ़ाव की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में अगले एक से दो दिनों तक मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। विभाग के मुताबिक तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने और बारिश की संभावना बनी रह सकती है।

खेतों में खड़ी फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता

मौसम में आए इस अचानक बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय खेतों में गेहूं की फसल में बालियां निकल आई हैं और फसल पकने की ओर बढ़ रही है। ऐसे में तेज हवाओं और बारिश के कारण फसल गिरने का खतरा बढ़ गया है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश और हवाओं का दौर ज्यादा दिनों तक जारी रहा तो फसल को भारी नुकसान हो सकता है।

सब्जी की खेती पर भी पड़ सकता है असर

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बदलते मौसम का असर सिर्फ गेहूं की फसल पर ही नहीं बल्कि सब्जियों की खेती पर भी पड़ सकता है। इस समय कई किसान खेतों में मौसमी सब्जियों की खेती कर रहे हैं। तेज हवाएं और बारिश होने से पौधों को नुकसान पहुंच सकता है और खेतों में पानी भरने से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका भी बढ़ जाती है।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग