5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: नौ परीक्षा केंद्रों पर होगी लोक सेवा आयोग की टीजीटी परीक्षा, दो पालियों में शामिल होंगे 4032 अभ्यर्थी

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा के अंतर्गत जीव विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा जनपद में नौ केंद्रों पर कराई जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी, जिसमें कुल 4032 परीक्षार्थी भाग लेंगे। प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Jan 14, 2026

UP PCS Exam: लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा के अंतर्गत जीव विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा जनपद में नौ केंद्रों पर कराई जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी, जिसमें कुल 4032 परीक्षार्थी भाग लेंगे। प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

अधिकारी हुए सक्रिय


अभियान अधिकारी चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा के लिए जनपद में कुल नौ परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें राजकीय पॉलिटेक्निक, केंद्रीय विद्यालय, डीसीएसके पीजी कॉलेज का ब्लॉक ए एवं ब्लॉक बी, डीएवी बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज तथा नेशनल इंटर कॉलेज अदरी इंदारा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को दिए गए हैं।


परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगी, जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा प्रारंभ होने से लगभग आधा घंटा पहले ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाना शुरू कर दिया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की भीड़ या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।


प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे समय से पहले अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी रखेंगे।


जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान अनुशासनहीनता या नियमों के उल्लंघन की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिससे सभी अभ्यर्थियों को समान और निष्पक्ष अवसर मिल सके।