2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau News: मंगेतर से हुई बात फिर सिपाही ने लगा ली फांसी, मच गया कोहराम

Mau News: नैनी स्थित केंद्रीय कारागार के पास रहने वाले एक जेलकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पृथ्वीराज चौहान (26) के रूप में हुई है, जो वर्ष 2021 से नैनी जेल में बंदी रक्षक के पद पर तैनात थे। घटना की सूचना मिलने पर जेल प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची […]

2 min read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Feb 02, 2026

Mau News: नैनी स्थित केंद्रीय कारागार के पास रहने वाले एक जेलकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पृथ्वीराज चौहान (26) के रूप में हुई है, जो वर्ष 2021 से नैनी जेल में बंदी रक्षक के पद पर तैनात थे। घटना की सूचना मिलने पर जेल प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


बताया जा रहा है कि पृथ्वीराज मूल रूप से मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के उम्मनपुर गांव के निवासी थे। वे नैनी जेल के समीप प्रयागपुरम कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे। रविवार को वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर गए थे। दिन के समय उन्होंने अपने पिता प्रभुनाथ से फोन पर बातचीत की थी, जबकि बहन से वीडियो कॉल पर बात हुई थी।

रात में पिता से हुई कई बार बात


रात में जब पिता ने कई बार फोन किया और कॉल रिसीव नहीं हुई, तो उन्होंने पास में रहने वाले एक परिचित युवक को जानकारी देने के लिए कहा। युवक जब कमरे पर पहुंचा तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। रोशनदान से झांकने पर पृथ्वीराज फंदे से लटके हुए दिखाई दिए।


सूचना मिलते ही जेल अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को अवगत कराया गया, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतक के पिता प्रभुनाथ टाइल्स का कार्य करते हैं और प्रयागराज उनका आना-जाना लगा रहता था। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर बेटे से बातचीत हुई थी, जिसमें उसने पूछा था कि वह कब प्रयागराज आएंगे।
केंद्रीय कारागार नैनी के वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि पृथ्वीराज ड्यूटी के बाद अपने कमरे पर गए थे और किसी प्रकार की परेशानी की जानकारी नहीं थी। वहीं डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है

Story Loader