29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मऊ, May 29, 2026

CM Yogi in Mau: माफिया को चुनौती देते हुए, विधायक रामबिलास चौहान को दुलार गए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ के मधुबन में 392 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर सीएम योगी ने अपराधियों-माफियाओं को कड़ी चेतावनी दी और मऊ को अपना आंगन बताया।

image
मऊ

May 29, 2026

CM Yogi launched many schemes

CM योगी ने मऊ में कई योजनाओं का शुभारंभ किया (फोटो-पत्रिका)

CM Yogi Adityanath: मऊ जिले के मधुबन स्थित गांधी मैदान में शुक्रवार को आयोजित एक भव्य जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 392 करोड़ रुपए की लागत से तैयार 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर निर्धारित समय से कुछ देर बाद कार्यक्रम स्थल पहुंचा और उन्होंने करीब 11 बजे जनसभा को संबोधित किया।

CM योगी ने किया दंगे और कानून व्यवस्था का जिक्र

संबोधन में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में माफिया और अपराधियों का बोलबाला था तथा शासन-प्रशासन उनके सामने बेबस नजर आता था। वर्तमान सरकार ने अपराध और अराजकता पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में कोई भी माफिया या गुंडा धार्मिक आयोजनों, रामलीला, यज्ञ, कथा अथवा अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में बाधा डालने का साहस नहीं कर सकता। सीएम ने कहा कि 2005 में भरत मिलाप के दौरान दंगे करके जो कत्लेआम हुआ अब नहीं हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करेगा तो उसका हश्र रावण और कंस की तरह होगा। उन्होंने कहा कि अब वह दौर समाप्त हो चुका है जब अपराधी खुलेआम हथियार लहराकर लोगों में भय पैदा करते थे। बेटियों, व्यापारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

मऊ को अपना आंगन बता गए मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ ने मऊ से अपने पुराने संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह जिला उनके लिए अपने घर-आंगन जैसा है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक रामविलास चौहान का नाम लेते हुए कहा- मत चूको चौहान और आश्वस्त किया कि मऊ की सभी आवश्यक विकास परियोजनाओं को सरकार की मंजूरी मिलेगी।

मुख्यमंत्री (CM YOGI ADITYANATH) ने घोसी चीनी मिल के विस्तार की योजना का भी जिक्र किया और कहा कि सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों के माध्यम से मऊ को नई पहचान और नई ऊंचाइयां प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, गिरीश चंद्र यादव, ओमप्रकाश राजभर (OP Rajbhar) सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें