29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मऊ, May 29, 2026

मऊ में बोले योगी- माफिया का हाल रावण-कंस जैसा होगा, अब कोई नहीं कर सकता किसी को धमकाने का दुस्साहस

CM Yogi speech Mau : मऊ के मधुबन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अब कोई माफिया खुली जीप में धमका नहीं सकता। बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का सीधा यमराज इंतजार कर रहे हैं।

CM Yogi

मऊ में बोले- सीएम योगी, अब प्रदेश में माफिया गुंडों की जगह, PC- ANI

मऊ(CM Yogi speech Mau) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ के मधुबन में सपा के पुराने राज पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 2014-17 के बीच समाजवादी सरकार माफिया के आगे नतमस्तक थी, जबकि अब माफिया और गुंडों में किसी भी धार्मिक आयोजन को बिगाड़ने या किसी को धमकाने की हिम्मत नहीं बची है।

सीएम योगी ने साफ चेतावनी देते हुए कहा, 'अगर कोई धार्मिक आयोजन में व्यवधान डालेगा तो पर्व तो हम मनाएंगे, लेकिन उसकी दुर्गति 'रावण और कंस' जैसी होगी। बेटी की इज्जत से खेलने वाला यमराज के पास जाएगा, बीच में कोई नहीं बचेगा।'

मधुबन में विकास का बड़ा पिटारा खोला

खराब मौसम के बावजूद सीएम सुबह करीब 10 बजे मधुबन पहुंचे और 392 करोड़ रुपये की 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से मऊ और आसपास के इलाकों को बुनियादी सुविधाओं का बड़ा बूस्ट मिलेगा।

पढ़ें सीएम की बड़ी बातें

मऊ को जलाने की साजिश : योगी ने याद दिलाया कि 21 साल पहले 2005 में रामलीला जैसे आस्था के आयोजन में उपद्रव कर मऊ को जलाने की कोशिश की गई थी। “सत्ता माफिया के सामने झुक गई थी। निर्दोषों पर अत्याचार हुआ, लेकिन सरकार चुप रही।”

बेटियां और व्यापारी कितने असुरक्षित थे : 'बेटियां दिन-दहाड़े स्कूल जाते वक्त उठा ली जाती थीं। शोहदे परेशान करते थे। व्यापारी सूर्यास्त से पहले दुकान बंद कर देते थे। सूरज ढलने के बाद घर से निकलना परिवार के लिए चिंता का विषय बन जाता था।'

सपा सरकार माफिया के आगे नाक रगड़ती थी : 'सपा की सरकार माफिया के सामने नाक रगड़ती थी। पसीने छूटते थे, लेकिन बोलने की हिम्मत नहीं होती थी। मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाएं, आवास, शौचालय, राशन यहां तक नहीं पहुंचने दी गईं।'

अब माफिया का खेल खत्म : 'आज कोई माफिया खुली जीप में पिस्तौल लहराकर हिंदू को धमका नहीं सकता। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले को सिर्फ यमराज इंतजार कर रहा है।'

ओपी राजभर का तीखा हमला

मंच पर कैबिनेट मंत्री 'ओमप्रकाश राजभर' ने भी सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'चंदौली में सपा की महिला नेता को सपा के ही लोग पीटते हैं। बाराबंकी में आइसक्रीम के पैसे मांगने पर राजभर युवक का गला काट दिया जाता है। अखिलेश जी लोकतंत्र की हत्या की बात करते हैं, लेकिन हत्या तो सपा कर रही है। 2017 वाला हश्र 2027 में और भी बुरा होगा।' मंच पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, दारा सिंह चौहान, गिरीश चंद यादव, रामविलास चौहान समेत कई नेता मौजूद रहे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें