फोटो सोर्स- 'X' केली कुंज मथुरा वीडियो ग्रैब
Premananda Maharaj is unwell संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत आज मंगलवार को एक बार फिर बिगड़ गई। पेट में सूजन आने की शिकायत मिली है। जांच के लिए प्रेमानंद महाराज को पैथोलॉजी सेंटर ले जाया गया। जहां उनकी जांच हुई। इधर प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ने से शिष्य चिंतित हो गए। उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। देहरी की पूजा की गई। जो करीब आधे घंटे तक चली। इस दौरान राधा नाम का जाप किया गया। बांके बिहारी मंदिर के पुजारी ने प्रेमानंद महाराज को ब्रज की विभूति बताया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उत्तर प्रदेश के मथुरा में प्रेमानंद महाराज की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई। जिनके पेट में सूजन की शिकायत मिली। डॉक्टरों की सलाह पर प्रेमानंद महाराज को बिरला मंदिर स्थित पैथोलॉजी ले गए। जहां उनकी जांच की गई। जांच के समय किसी को भी अंदर नहीं आने दिया गया। इस दौरान एक डॉक्टर थे। जांच में क्या निकला? इसकी जानकारी नहीं हो पाई।
बृजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा की तरफ से आयोजित विशेष पूजा अर्चना की गई। जिसमें प्रेमानंद महाराज के शिष्य संत महा माधुरी दास और नवल नगरी दास भी शामिल हुए। इस मौके पर मंदिर के पुजारी दिनेश गोस्वामी, मंदिर के पदाधिकारी, शिष्यों ने राधा नाम का जाप किया और जल्द ठीक होने की कामना की।
विशेष पूजा के संबंध में पुजारी ने बताया कि बांके बिहारी जी के गर्भ गृह की देहरी की पूजा की गई। देहरी में इत्र लगाया गया और स्वास्तिक चिन्ह बनाया गया। इस दौरान बांके बिहारी जी की पूजा अर्चना होती रही। जो करीब 30 मिनट तक चली। इस मौके पर केली माल के पदों का गायन और राधा नाम का जाप किया गया। बांके बिहारी को रिझाने के उपाय किए गए। इस मौके पर बांके बिहारी मंदिर के पुजारी दिनेश गोस्वामी ने कहा कि संत प्रेमानंद महाराज ब्रज की विभूति हैं। जिनके बताए गए रास्ते पर आज लाखों लोग चल रहे हैं। उनके जीवन बदलाव हुआ है। उनके स्वस्थ को लेकर हम सभी चिंतित हैं।
Updated on:
21 Oct 2025 10:45 pm
Published on:
21 Oct 2025 10:23 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग