11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahavan Suicide Case: मथुरा के महावन में किसान परिवार के 5 लोगों की मौत, दीवार पर मिला सुसाइड नोट

Mahavan Suicide Case: मथुरा के महावन में किसान परिवार के 5 लोगों ने जहर खाकर दी जान। दीवार पर लिखा मिला खौफनाक सुसाइड नोट। आइए जानते है खप्परपुर गांव की पूरी घटना के बारे में ।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Aman Pandey

Feb 10, 2026

Mahavan suicide case: मथुरा महावन किसान परिवार आत्महत्या मामला

मथुरा में घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस।

सुबह के 8 बज चुके थे। मनीष (35) के घर के बाहर रोज होने वाली हलचल आज गायब थी। पड़ोसियों को अजीब लगा कि दूधवाला आकर जा चुका था, लेकिन घर का दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंक पर पड़ोसियों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया, तो सामने का मंजर देख सबकी रूह कांप गई।

फर्श पर पड़ा मिला पूरा परिवार

कमरे के अंदर मनीष, उसकी पत्नी सीमा (32), दो छोटी बेटियां हनी व प्रियांशी और महज दो साल का मासूम बेटा प्रतीक बेजान पड़े थे। उनके पास ही दूध के खाली गिलास रखे थे। अंदेशा लगाया जा रहा है कि जहर इसी दूध में घोलकर पीया गया था। आठ साल पहले सादाबाद से ब्याह कर आई सीमा और मनीष के हंसते-खेलते संसार का ऐसा अंत होगा, यह किसी ने सोचा न था।

दीवार पर लिखा मिला आखिरी संदेश

पुलिस की नजर जब कमरे की दीवार पर पड़ी, तो वहां कुछ लिखा दिखा। कोयले से लिखा था 'अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं।

मामला महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव का है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

सुबह कैसे खुला पूरे मामले का राज?

मनीष के भाई जयकिशन ने बताया कि सुबह जानकारी मिली कि भाई ने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर ली है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।मौत कैसे हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

मनीष खेती करते थे और अपने परिवार के साथ अलग मकान में रहते थे। उनके दो भाई गांव में ही अलग-अलग घरों में रहते हैं।