4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांके बिहारी मंदिर में रेलिंग: ठेका मुस्लिम कंपनी को, आक्रोशित बृजवासियों ने की निरस्त करने की मांग

Installing railings at Banke Bihari Temple Mathura, contractor Muslim: मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में रेलिंग लगाए जाने का काम चल रहा है। लेकिन ठेका मुस्लिम कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिए जाने पर लोगों में नाराजगी है।‌ श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास ने मुख्यमंत्री से ठेका निरस्त करने की मांग की है।

2 min read
Google source verification
प्रदर्शन करते बृजवासी, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Installing railings at Banke Bihari Temple Mathura, contractor Muslim मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में रेलिंग लगाने का ठेका मुस्लिम ठेकेदार को देने पर श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास ने नाराजगी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए ज्ञापन में पंडित दिनेश फलाहारी महाराज ने बताया कि गोमांस खाने वाले, सनातन धर्म के विरोधी भगवान श्री कृष्ण राधा के महारासस्थल पर प्रवेश करेंगे तो हमारे कृष्ण कन्हैया भी नाराज हो जाएंगे। बृजवासियों को यह सहन नहीं होगा। यह लोग सनातन धर्म के विरोधी है, हिंदुओं को काफिर कहते हैं। दरअसल बांके बिहारी मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलिंग लगाने की योजना बनाई गई है। यह ठेका कनिका कंस्ट्रक्शन को दिया गया है। जिसके मालिक सलीम अहमद है। इससे बृजवासियों नाराजगी व्यक्त की है।‌

मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में स्टील की रेलिंग लगाए जाने का काम ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास मथुरा के अध्यक्ष पंडित दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि बांके बिहारी का मंदिर बहुत ही पवित्र स्थान है। मंदिर में रेलिंग लगाने का ठेका नाम बदलकर एक मुस्लिम व्यक्ति ने ले लिया, जबकि कंपनी का नाम कनिका कंस्ट्रक्शन है। मुख्यमंत्री से हमारी मांग है कि जिन लोगों के वंशजों ने हमारे मठ मंदिर पर कब्जा कर रखा है, उन लोगों को हिंदू मंदिरों से लाभ न दिया जाए। यह पैसा मस्जिद और बाजारों में लगाया जाता है।

आंदोलन करने की चेतावनी

दिनेश फलाहारी ने कहा कि आतंकवादियों की मदद करते हैं। ऐसे लोगों को यदि मंदिरों से लाभ दिया जाएगा तो इससे संत समाज में नाराजगी होगी। हमारी मांगे है कि ठेका देने की प्रक्रिया की जांच कराई जाए। यदि हमारी मांग नहीं मानी गई तो बृजवासी आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। हम इस ठेकेदार को मंदिर प्रांगण में बर्दाश्त नहीं कर सकेंगे। इन लोगों ने ही मथुरा मंदिर में कब्जा कर रखा है। हलफनामा देकर कहें कि हम मथुरा मंदिर को आजाद कर देंगे।

दर्शनार्थियों को नियंत्रित करने के लिए लगाई जा रही रेलिंग

बांके बिहारी मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों को लाइन में खड़े होकर दर्शन कराने के लिए स्टील की रेलिंग लगाए जाने की योजना है। इस संबंध में बांके बिहारी मंदिर की हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी ने कनिका कंस्ट्रक्शन को ठेका दिया है, जिसके मालिक सलीम अहमद हैं। इस संबंध में हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य शैलेंद्र गोस्वामी ने बताया कि रेलिंग लगाने का ठेका किसे दिया गया है, यह उनकी जानकारी में नहीं है।

Story Loader