Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बन गया नया मास्टर प्लान….एमपी के इस शहर की बदल जाएगी सूरत, नोटिफिकेशन जारी

MP News: 13 साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद शहर का नया मास्टर प्लान 2041 तैयार हो गया है। शासन ने इसका नोटिफिकेशन जारी किया, सोमवार से होगा सार्वजनिक प्रदर्शन।

2 min read
mandsaur master plan approved notification issued mp news

mandsaur master plan approved notification issued (फोटो-social media)

Master Plan: सितंबर-2024 में आपत्तियों के बाद वर्ष 2035 के हिसाब से तैयार किया गया मंदसौर शहर का मास्टर प्लान निरस्त किया गया था। इसके बाद वर्ष 2041 के मान से शहर का मास्टर प्लान तैयार कर शासन को गत दिनों भेजा गया था। इसका नोटिफिकेशन शुकवार की शाम 6.30 बजे शासन ने जारी कर दिया है। अब इसका प्रकाशन सोमवार को किया जाएगा। इसके बाद सोमवार से आम लोगों को देखने के लिए इसका प्रकाशन किया जाएगा।

कलेक्ट्रेट से लेकर नगर पालिका में इसे देखा जा सकता है। इसके अलावा ऑनलाइन साइड पर भी मंदसौर विकास परियोजना की प्लानिंग कोई भी देख सकता है। एक माह तक इस पर दावे-आपत्तियों के बाद उसका निराकरण किया जाएगा। इसके बाद मास्टर प्लान लागू होने की प्रक्रिया में जाएगा। मंदसौर के मास्टर प्लान को लेकर पत्रिका ने गत दिनों लगातार खबरों का प्रकाशन किया। (mp news)

विभागों से लेकर आम लोगों से मांगे थे सुझाव

मास्टर प्लान निरस्त होने के बाद नए की प्रक्रिया बढ़ी तो इसमें नगर पालिका से लेकर लोक निर्माण, सेतु विभाग से लेकर राजस्व सहित परिवहन विभागों से शहर के हिसाब से प्रस्ताव मांगे। विभागों के प्रस्ताव के बाद कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। इसमें आम लोगों से भी शहर की जरूरत और सुविधाओं के मान से प्रस्ताव मांगे गए। इन सभी के साथ ही पिछले मास्टर प्लान में शामिल किए गए उन मुद्दों को लिया गया जिन पर आपत्तिया नहीं थी। जिन्हें शासन के पास भेजा। इस पर विज्ञप्ति जारी हुई और अब नोटिफिकेशन हुआ। (mp news)

13 सालों से मास्टर प्लान का इंतजार

वर्ष 2001-02 में मास्टर प्लान लागू हुआ था। जो 2012 में पूरा हो गया था। इसके बाद कई बार प्लान बने लेकिन लागू होने से पहले निरस्त हो गए। सितंबर-2024 में निरस्त के बाद 2041 के मान से मास्टर प्लान बनाया गया। 13 साल बाद अब फिर से मास्टर प्लान की प्रक्रिया गजट नोटिफिकेशन (notification issued) तक पहुंची है। पत्रिका ने मास्टर प्लान को लेकर 5 मई-2025 व 29 अगस्त-205 को खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद कई दिनों से ठंडे बस्ते से प्रक्रिया आगे बढ़ी और अब प्रकाशन की स्थिति तक मास्टर प्लान पहुंचा है। (mp news)

गजट नोटिफिकेशन कर दिया है- उपसंचालक

मंदसौर विकास परियोजना 2041 का गजट नोटिफिकेशन शाम 6.30 बजे आ गया है। सोमवार से इसका प्रदर्शन होगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी। मंदसौर के मास्टर प्लान सोमवार से देखा जा सकेगा। -विनीता दृश्यमकर, उपसंचालक, टीएनसीपी