Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : कई जिलों में नए DM, मंडलायुक्त और सचिव बने, हाथरस, कौशांबी के है ये नए जिलाधिकारी  

UP Bureaucracy Shake-up: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य में 46 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। कई जिलों में नए जिलाधिकारी, मंडलायुक्त और नगर आयुक्त तैनात किए गए हैं। शासन स्तर से लेकर विकास प्राधिकरणों तक किए गए बदलाव सुशासन को नई दिशा देंगे।

4 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Oct 28, 2025

IAS,PCS And CDO अफसरों के तबादले (फोटो सोर्स : Whatsapp Group)

IAS,PCS And CDO अफसरों के तबादले (फोटो सोर्स : Whatsapp Group)

UP IAS  And PCS Transfer:  उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 46 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। यह बदलाव प्रशासनिक कार्यकुशलता को बढ़ाने और जिलों में सुशासन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तबादलों की इस सूची में कई वरिष्ठ और चर्चित अधिकारी शामिल हैं। सरकार ने कई जिलों में नए जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, मंडलायुक्त और विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वीकृति के बाद कार्मिक विभाग ने तबादले की सूची जारी की। इस फेरबदल से शासन के उच्च और मध्य स्तर पर प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा लाने का प्रयास किया गया है।

महत्वपूर्ण बदलाव

सरकार ने मत्स्य विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए IAS धनलक्ष्मी को महानिदेशक (डीजी), मत्स्य विभाग नियुक्त किया है। वहीं, राजेश कुमार को मंडलायुक्त मिर्जापुर बनाया गया है। नंद किशोर कलाल को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष (वीसी) नियुक्त किया गया है। इसी तरह, विजय किरण आनंद को उत्तर प्रदेश सीडा (CEDA) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बनाया गया है। उन्हें इन्वेस्ट यूपी का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया है। मयूर माहेश्वरी को राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है।

महत्वपूर्ण जिलों में नए जिलाधिकारी

  • इस तबादले में कई जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं।
  • IAS अतुल वत्स को हाथरस का जिलाधिकारी (DM) बनाया गया है।
  • कृतिका ज्योत्सना को बस्ती की जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
  • IAS पुलकित गर्ग को चित्रकूट का DM बनाया गया है।
  • IAS शिवशरणप्पा जीएन को सिद्धार्थनगर का DM बनाया गया है।
  • IAS अमित पाल को कौशांबी का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
  • IAS विपिन कुमार जैन को बलरामपुर का DM बनाया गया है।
  • IAS सत्य प्रकाश को ललितपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
  • IAS अजय कुमार द्विवेदी को रामपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
  • IAS अश्विनी कुमार पांडे को श्रावस्ती का DM नियुक्त किया गया है।
  • IAS राजा गणपति को सीतापुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

इन नियुक्तियों को जिलों में प्रशासनिक गति और जनता से संवाद को मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

नगर निगम और विकास प्राधिकरणों में भी बदलाव

  • IAS हिमांशु नागपाल को वाराणसी का नगर आयुक्त बनाया गया है, जबकि IAS गुंजन द्विवेदी को फिरोजाबाद का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • IAS आकांक्षा राणा को झांसी नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।

विकास प्राधिकरणों में भी कई बड़े बदलाव हुए हैं --

  • IAS पूर्ण वोहरा को वाराणसी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष (VC) बनाया गया है।
  • IAS ऋषि राज को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का VC नियुक्त किया गया है।
  • IAS अनुराज जैन को अयोध्या विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

मंडलायुक्त स्तर पर फेरबदल

  • सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करते हुए कई मंडलायुक्त भी बदले हैं।
  • IAS रुपेश कुमार को सहारनपुर का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।
  • IAS भानु गोस्वामी को मेरठ का मंडलायुक्त बनाया गया है।
  • IAS राजेश कुमार को मिर्जापुर मंडलायुक्त और IAS ऋषिकेश भास्कर को राज्य का राहत आयुक्त बनाया गया है।

विशेष सचिव और शासन स्तर पर नियुक्तियाँ

तबादला सूची में कई अफसरों को शासन स्तर पर जिम्मेदारिया दी गई है--

  • IAS राहुल पांडे को विशेष सचिव, राज्य कर विभाग बनाया गया है।
  • IAS कुमार विनीत को विशेष सचिव, युवा कल्याण विभाग नियुक्त किया गया है।
  • IAS पवन अग्रवाल को विशेष सचिव, गृह विभाग बनाया गया है।
  • IAS अक्षत वर्मा को विशेष सचिव, नियोजन विभाग बनाया गया है।
  • IAS देवेंद्र कुशवाहा को विशेष सचिव, रेशम विभाग नियुक्त किया गया है।
  • IAS जोगिंदर सिंह को विशेष सचिव, नमामि गंगे परियोजना में भेजा गया है।
  • IAS मधुसूदन हुलगी को विशेष सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय बनाया गया है।
  • IAS संजय कुमार को सचिव, मानवाधिकार आयोग बनाया गया है।
  • IAS अटल राय को सचिव, गृह विभाग, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है।
  • बालकृष्ण त्रिपाठी को सचिव, सचिवालय प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है।

सीडीओ और अन्य प्रमुख पदों पर भी बदलाव

  • सरकार ने कई जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) भी बदले हैं।
  • प्रखर कुमार सिंह को सीडीओ वाराणसी बनाया गया है।
  • IAS वंदिता श्रीवास्तव को सीडीओ कुशीनगर नियुक्त किया गया है।
  • सचिन कुमार सिंह को सीडीओ अमेठी बनाया गया है।
  • रणविजय सिंह को सीडीओ बिजनौर नियुक्त किया गया है।
  • गुलाब चंद्र को सीडीओ महराजगंज बनाया गया है।
  • योगेंद्र कुमार को सीडीओ अलीगढ़ नियुक्त किया गया है।
  • महेंद्र कुमार सिंह को सीडीओ रामपुर बनाया गया है।

अन्य प्रमुख बदलाव

  • IAS ईशा दुहन को सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक (MD) बनाया गया है।
  • सूरज पटेल को सीईओ, बृज तीर्थ विकास परिषद की जिम्मेदारी दी गई है।