
योगी सरकार 2.O के आखिरी बड़े बजट में 5 बड़े ऐलान
UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रदेश की राजनीति की धड़कनें बुधवार, 11 फरवरी पर आकर ठहर गई। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने योगी सरकार का बेहद अहम बजट पेश किया। इस बार का बजट आकार 9 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा रहा।
बेटियों की शादी के लिए सहायता: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना या संबंधित योजनाओं के तहत सहायता राशि को 50 हजार से बढ़ाकर 1लाख रुपये करना महिलाओं और ग्रामीण परिवारों को जोड़ने का एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।
भारी निवेश: 43 हजार करोड़ रुपये की नई योजनाएं बुनियादी ढांचे और रोजगार सृजन पर केंद्रित हो सकती हैं, जो 'विकास' के एजेंडे को मजबूती देंगी।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट सत्र के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी हुई है। गेहूं और आलू उत्पादन में यूपी नंबर वन है. उत्तर प्रदेश में निवेश तेजी से बढ़ रहा है. 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से यूपी में ऊपर आए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में 'डाटा सेंटर' बनाएंगे।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि AI हब के लिए 225 करोड़ रुपयों का आवंटन किया गया है। इस बार बजट में पिछले साल की तुलना में 12.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2815 मेगा वॉट सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित होंगी। इसके अलावा प्लाई ओवर के लिए 1500 करोड़ का आवंटन हुआ है। इसके अलावा 34 हजार करोड़ रुपयों का आवंटन सड़क परियोजनाओं के लिए किया गया है।
संबंधित विषय:
Published on:
11 Feb 2026 11:39 am
