
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने दसवें बजट में बेटियों के विवाह को लेकर बड़ा फैसला किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण के दौरान घोषणा की कि गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए दी जाने वाली सरकारी सहायता राशि 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी जाएगी। सरकार का कहना है कि इस फैसले से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी और बेटियों की शादी में आने वाली वित्तीय बाधाएं कम होंगी।
वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकता मानती है। इसी दिशा में यह कदम उठाया गया है ताकि किसी भी परिवार को आर्थिक तंगी के कारण बेटी की शादी में परेशानी न झेलनी पड़े। बजट में इस योजना के लिए अतिरिक्त धनराशि का भी प्रावधान किया गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार लंबे समय से गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चला रही है। इस योजना की शुरुआत 2017 में की गई थी। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों की बेटियों की शादी को सम्मानजनक तरीके से संपन्न कराना है।
Updated on:
11 Feb 2026 12:25 pm
Published on:
11 Feb 2026 12:19 pm
