
AI Generated Symbolic image.
लखनऊ : यूपी में विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र में टोका-टोंकी करने से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना नाराज हो गए और उन्होंने माइक निकालकर फेंक दिया और बजट सत्र को स्थगित कर दिया। इसके बाद जब वह वापस सदन में आए तो कांग्रेस से विधायक आराधना मिश्रा ने कहा कि आप मुस्कुराते हुए अच्छे लगते हैं।
बजट सत्र में शिक्षामित्रों के मानदेय पर भी चर्चा हुई। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने पर गंभीरता से विचार चल रहा है। आपको बता दें कि पिछले वर्ष भी शिक्षा मित्रों को यही आश्वासन दिया गया था। लेकिन, मानदेय में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई थी।
प्रदेश के शिक्षामित्र लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि वर्तमान मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। कई संगठनों ने सरकार से नियमितीकरण और वेतनमान तय करने की भी मांग की है।
सरकार की ओर से फिलहाल कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बजट सत्र में दिए गए संकेत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि यदि वित्त विभाग से सहमति मिलती है तो आने वाले समय में इस संबंध में कोई ठोस फैसला लिया जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार, विभागीय अधिकारियों से शिक्षामित्रों की संख्या, वर्तमान मानदेय और संभावित वित्तीय भार का ब्यौरा मांगा गया है। इसके आधार पर प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट के समक्ष रखा जा सकता है।
फिलहाल शिक्षामित्रों की निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं। यदि मानदेय बढ़ाने का निर्णय होता है तो यह लाखों परिवारों के लिए राहत भरा कदम साबित हो सकता है।
Updated on:
13 Feb 2026 04:59 pm
Published on:
13 Feb 2026 04:56 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
