13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Update UP: 2 दिन में औंधे मुंह गिरे चांदी के दाम; क्या है आज के ताजा भाव?

Gold-Silver Price Today Update: आज सोने और चांदी कीमतें कितनी हैं? शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है, ऐसे में लोग इस दुविधा में हैं कि सोना अभी खरीदना फायदेमंद रहेगा या नहीं?

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Harshul Mehra

Feb 13, 2026

gold silver price update chandi drops in 2 days current value check current price up

गोल्ड-सिल्वर की कीमतों के बारे में। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Gold Silver Price Update: आज यानी 13 फरवरी को लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी के दामों में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (ibja) के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत 17,188 रुपए कम होकर 2,41,945 रुपए पर पहुंच गई है।

13 February 2026 Chandi Ka Aaj Ka Bhav: क्या है सोने-चांदी का ताजा भाव

गुरुवार को चांदी की कीमत 2,59,133 रुपए किलो थी। 2 दिन में चांदी की कीमत 24 हजार रुपए तक गिर चुकी है। 11 फरवरी की बात करें तो चांदी की कीमत 2,66,449 रुपए किलो थी। वहीं सोने की कीमतों की बात करें तो आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 2,899 रुपए गिर चुकी है और 1,52,751 रुपए पर आ गई है। गुरुवार को सोने की कीमत 1,55,650 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

शहर24K सोना (₹ / 10 ग्राम)22K सोना (₹ / 10 ग्राम)18K सोना (₹ / 10 ग्राम)
अयोध्या158540145340118940
आगरा158540145340118940
लखनऊ158540145340118940
मेरठ158540145340118940
कानपुर158540145340118940
गाजियाबाद158540145340118940
नोएडा158540145340118940

13 फरवरी को यूपी में सोने-चांदी की ताजा कीमतें

उत्तर प्रदेश में आज चांदी की कीमत 3,16,100 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। वहीं, एक दिन पहले यानी 12 फरवरी 2026 को प्रदेश में चांदी का भाव 3,10,900 रुपये प्रति किलोग्राम था। इस तरह पिछले दिन की तुलना में आज चांदी की कीमत में 5,200 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

सोना खरीदते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि वह सर्टिफाइड गोल्ड ही हो। खरीदारी के दौरान ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क जरूर जांचें। यह हॉलमार्क एक अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, जो उदाहरण के तौर पर AZ4524 जैसे रूप में हो सकता है।

हॉलमार्किंग से यह स्पष्ट होता है कि सोना कितने कैरेट का है और उसकी शुद्धता कितनी है। BIS हॉलमार्क लगा सोना खरीदने से धोखाधड़ी की संभावना कम होती है और उपभोक्ता को शुद्धता की गारंटी मिलती है।