30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ, May 24, 2026

लखनऊ मेट्रो का 150 KM तक होगा विस्तार; बाराबंकी और PGI तक पहुंचेगी सेवा, योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रोजेक्ट पर लगाई मुहर

लखनऊ में संचालित मेट्रो सेवा (Lucknow Metro Service) का विस्तार किया जाएगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) ने मेट्रो कॉरिडोर के विस्तार (Metro Corridor Extension) के लिए सर्वे रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने मेट्रो सेवा विस्तार को मंजूरी (Metro Service Extension Approved) दे दी है।

Lucknow Metro

लखनऊ मेट्रो (File Photo- Patrika)

Lucknow Metro Service Extension: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए अच्छी खबर है। आने वाले समय में लखनऊ मेट्रो (Lucknow Metro) का विस्तार 150 किलोमीटर तक किया जाएगा। मेट्रो सेवा का विस्तार (Metro Service Extension) होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और यात्रा सुगम होगी। आगामी वर्षों में लखनऊ मेट्रो शहर की सीमाओं को पार करके आसपास के उपनगरीय इलाकों तक पहुंच जाएगी।

लखनऊ और आसपास के इलाके तक पहुंचेगी मेट्रो सेवा

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) द्वारा कराए गए सर्वे के आधार पर करीब 150 किलोमीटर लंबे मेट्रो नेटवर्क विस्तार का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस योजना के तहत शहर में 7 से 10 नए मेट्रो कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। UPMRC ने इस रिपोर्ट को शासन को भेज दिया है। सरकार ने मेट्रो कॉरिडोर के विस्तार को मंजूरी भी दे दी है। UPMRC के मुताबिक, अगले 10 वर्षों में लखनऊ मेट्रो शहर की सीमाओं को पार करके आसपास के उपनगरीय इलाकों तक पहुंच जाएगी।

बाराबंकी तक जाएगी मेट्रो

लखनऊ मेट्रो सेवा का बाराबंकी तक विस्तार किया जाएगा। प्रस्तावित रूट के मुताबिक, मौजूदा चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया वाली मेट्रो लाइन को आगे तक बढ़ाया जाएगा। यह नई लाइन अयोध्या रोड के पॉलिटेक्निक चौराहा, कमता चौराहा, मटियारी और अनौराकला होते हुए बाराबंकी तक पहुंचेगी। UPMRC ने स्पष्ट किया है कि जहां यात्रियों का लोड ज्यादा है, उन मेट्रो रूट्स पर प्राथमिकता से कार्य शुरू होगा।

अयोध्या रोड और चारबाग से PGI तक सबसे व्यस्त रूट

UPMRC के सर्वे में अयोध्या रोड और चारबाग से PGI तक का रूट सबसे व्यस्त और व्यावहारिक पाया गया है। इसलिए इन रूटों को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाएगा। इसके अलावा इकाना, राजाजीपुरम और IIM रोड भी मेट्रो नेटवर्क से जुड़ेंगे। नए प्रस्ताव में शहर के घनी आबादी वाले इलाकों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इकाना स्टेडियम, तेलीबाग, पीजीआई, राजाजीपुरम और आईआईएम रोड जैसे प्रमुख क्षेत्रों को नए मेट्रो कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा।

मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी पार्किंग सुविधा

नए डीपीआर में सभी मेट्रो स्टेशनों पर पर्याप्त पार्किंग सुविधा विकसित करने और ई-साइकिल, ई-बाइक जैसी ई-व्हीकल सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और उनकी यात्रा सुगम होगी। UPMRC अब प्रस्तावित कॉरिडोर का विस्तृत डीपीआर (Detailed Project Report) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। इस विस्तार से न सिर्फ लखनऊ शहर की यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि आसपास के जिलों के लोगों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। यह योजना लखनऊ को आधुनिक मेट्रो शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें