
विधायक पूजा पाल ने CM योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन किया। फोटो सोर्स-IANS
Pooja Pal Big Statement: सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने CM योगी आदित्यनाथ के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें CM योगी ने कहा कि राज्य सरकार पाल समाज के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। पूजा पाल ने कहा कि BJP सरकार के शासनकाल में मुझे न्याय मिला।
दरअसल, यूपी विधानसभा में CM योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राज्य सरकार पाल समाज के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने राजू पाल और उमेश पाल को न्याय दिलाने का काम किया, जो माता अहिल्याबाई होल्कर के समाज से जुड़े थे। CM ने कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक न्याय और सुरक्षा के मुद्दों पर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।
पूजा पाल ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यूपी की जनता और पाल समाज भली-भांति जानते हैं कि कौन-सी सरकार उनके हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि CM द्वारा अहिल्याबाई होल्कर के संबंध में कही गई बात सही है, क्योंकि BJP सरकार में उन्हें सम्मान दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि PM नरेंद्र मोदी ने अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया, जो पहले किसी सरकार ने नहीं किया था।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पूजा पाल ने कहा कि राजू पाल की हत्या निर्मम तरीके से की गई थी, और उस समय प्रदेश में सपा की सरकार थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या के बाद परिवार को शव भी समय पर नहीं सौंपा गया, जिससे उस समय की व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि BJP सरकार बनने के बाद CM योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में न्याय दिलाने की दिशा में कार्रवाई की। साथ ही पाल समाज को भरोसा दिलाया।
पूजा पाल ने कहा कि यह सच है कि उनके पति और विधायक राजू पाल की हत्या समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई, लेकिन प्रदेश की BJP सरकार ने उन्हें न्याय दिलाने का काम किया। पूजा पाल ने कहा कि केंद्र और राज्य की वर्तमान सरकार पाल समाज के लिए सबसे बड़ी हितैषी साबित हो रही है, और प्रदेश की जनता ने इसे देखा और समझा है।
संबंधित विषय:
Published on:
14 Feb 2026 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
