7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बांग्लादेश में आतंकवाद की जीत…’ T20 वर्ल्ड कप विवाद पर पूर्व डिप्टी सीएम का हमला

Bangladesh World Cup: भारत में होने वाले T20 विश्व कप 2026 को लेकर बांग्लादेश के बॉयकॉट फैसले पर यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anuj Singh

Jan 23, 2026

Bangladesh T20 World Cup participation

बांग्लादेश टीम। (Photo - ICC)

Bangladesh Boycott World Cup: यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने बांग्लादेश के T20 विश्व कप 2026 में भारत में मैच न खेलने के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो क्रिकेट के बारे में निर्णय लिया गया है, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। वहां पर खेल की भावना की हत्या हुई है। आतंकवाद और तानाशाही की जीत हुई है। यह वहां के खिलाड़ियों के लिए बहुत दुखद है।

बांग्लादेश का T20 विश्व कप बॉयकॉट

ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 भारत में 7 फरवरी से शुरू हो रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने फैसला किया है कि उनकी टीम भारत में अपने ग्रुप मैच नहीं खेलेगी। उन्होंने ICC से मांग की थी कि उनके मैच श्रीलंका में शिफ्ट किए जाएं। ICC ने यह अनुरोध ठुकरा दिया और बांग्लादेश को 24 घंटे का समय दिया कि वे भारत आएं या फिर उनकी जगह स्कॉटलैंड टीम को शामिल किया जाएगा। बांग्लादेश सरकार और BCB ने अंत में भारत न जाने का फैसला लिया।

बॉयकॉट का मुख्य कारण

यह विवाद तब शुरू हुआ जब IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से हटा दिया। BCCI ने सुरक्षा कारण बताए। बांग्लादेश में इसे अपमानजनक माना गया। इसके बाद राजनीतिक तनाव बढ़ा, खासकर शेख हसीना के भारत में शरण लेने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध खराब हुए। BCB और बांग्लादेश सरकार ने कहा कि भारत में उनकी टीम की सुरक्षा की गारंटी नहीं है। वे खिलाड़ियों की जान-माल की चिंता जता रहे हैं।

दिनेश शर्मा की टिप्पणी का कारण

दिनेश शर्मा ने इसे खेल की भावना के खिलाफ बताया। उनका कहना है कि इससे क्रिकेट में आतंकवाद और तानाशाही जैसी ताकतें मजबूत हो रही हैं। बांग्लादेश के खिलाड़ी विश्व कप से वंचित हो रहे हैं, जो उनके लिए बड़ा नुकसान है। ICC के नियमों के अनुसार, बॉयकॉट से BCB को आर्थिक नुकसान होगा, जैसे मैच फीस, प्राइज मनी और ICC से मिलने वाली राशि (करीब 5 करोड़ रुपये)। पाकिस्तान ने भी बांग्लादेश का समर्थन किया है। वहीं बांग्लादेश के फैसले से विश्व कप का रोमांच कम हो सकता है, लेकिन ICC अब स्कॉटलैंड को शामिल करने की तैयारी में है।