31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ, Mar 30, 2026

पति से झगड़ा करके तीन बच्चों समेत घर से निकली महिला, लखनऊ स्टेशन पर एक बच्चा हुआ गायब

उत्तर प्रदेश के अमेठी में रहने वाली एक महिला लखनऊ स्टेशन पर अपने तीन बच्चों के साथ सो रही थी। सुबह उठने पर एक बच्चा गायब था।

लखनऊ स्टेशन

प्रतीकात्मक तस्वीर- एआइ

लखनऊ स्टेशन पर अपने तीन बच्चों के साथ सो रही महिला का एक बच्चा चोरी हो गया। अमेठी की रहने वाली महिला पति से झगड़ा करके तीन बच्चों समेत घर से निकल गई थी। रात में वह लखनऊ स्टेशन पर पहुंची थी। रात बिताने के लिए वह स्टेशन पर ही अपने तीनों बच्चों के साथ सो गई थी। सुबह जागने पर उसका एक बच्चा गायब था। ऐसे में वह इधर उधर बेचैन होकर अपने बच्चे को ढूंढने लगी। काफी खोजने के बाद भी उसका बच्चा नहीं मिला।

पति ने बताई पूरी कहानी

अमेठी जिले के अर्जुननगर गांव में रहने वाले धर्मेंद्र ने बताया कि 22 फरवरी को उसकी और पत्नी की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद वह तीनों बच्चों को लेकर कहीं चली गई। पति ने इस बात की सूचना थाने में दी थी। हालांकि, 25 फरवरी को पत्नी वापस घर लौट आई थी। लेकिन उसके साथ केवल दो ही बेटे थे। उनका छोटा बेटा जो कि 5 साल का है वो नहीं था। धर्मेंद्र ने बताया कि छोटे बेटे के बारे में पूछने पर पत्नी ने बताया कि बच्चा सोते समय स्टेशन से लापता हो गया।

हो रही बच्चे की तलाश

पति ने 30 मार्च को चारबाग Goverment Railway Police जीआरपी में इस मामले की शिकायत की है। इससे पहले उसने थाना सुल्तान वारिसगंज में शिकायत की थी। (GRP) जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि बच्चे का पता लगाया जा सके। बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

रखें ये सावधानियां

मामले ने अब रेलवे सुरक्षा से जुड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सोते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि अपराधी ऐसी स्थिति का फायदा उठाने की ताक में रहते हैं। बच्चों को अपने साथ ले जाएं तो एक की अपेक्षा दो लोग साथ में रहें ताकि उन्हें संभालना और निगरानी करना आसान हो। रेलवे स्टेशन जैसी सार्वजनिक जगह पर ऐसे ही खुले में न सोएं। बच्चों को पहले से ही समझा बुझाकर घर से निकलें ताकि वे किसी अपरिचित के बहकावे में आने से बच सकें।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें