30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ, May 30, 2026

बंगाल में TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला: आरोपियों ने कच्चे अंडे फेंके, धक्का-मुक्की हुई, अखिलेश ने बीजेपी को बताया जिम्मेदार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) ने पश्चिम बंगाल में TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले (Attack on Abhishek Banerjee) की निंदा की है। अखिलेश यादव ने इस घटना के लिए बीजेपी को जिम्मेदार बताया है।

Attacked on TMC leader Abhishek Banerjee

TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला (फोटो- पत्रिका)

Attack on TMC leader Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) पर हुए हमले की घटना पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की निंदा की है और बीजेपी पर निशाना साधा है। दरअसल, पश्चिम बंगाल में TMC नेता पर लोगों ने कच्चे अंडे फेंके और धक्का-मुक्की की।

अखिलेश ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल में TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की घटना पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav) ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए कहा- बंगाल में TMC के प्रमुख नेता अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) पर जानलेवा हमला करवा कर भाजपा ने यह साबित कर दिया है कि वह नफरत और हिंसक राजनीति के रास्ते पर चल रही है।

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि इतने संवेदनशील माहौल में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था का न होना गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आगे कहा कि किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है। सपा प्रमुख ने इस पूरे घटनाक्रम को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं, इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

TMC ने शेयर किया वीडियो, बीजेपी पर साजिश का आरोप

TMC ने अपने 'X' अकाउंट पर वीडियो शेयर करके अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की जानकारी दी है। TMC ने लिखा- भाजपा के गुंडों ने एक मौजूदा सांसद पर बेरहमी से हमला करते हुए चौंकाने वाली गालियां दीं। अगर यह सोची-समझी राजनीतिक हिंसा नहीं है, तो और क्या है? TMC ने आगे लिखा- शुभेंदु, आपके कार्यकाल का एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है और बंगाल में कानून-व्यवस्था की भयावह स्थिति बिगड़ चुकी है। बंगाल की जनता देख रही है, पहले जनादेश चोरी के आरोप लगे। अब भय, धमकियों और अराजकता का माहौल है। बंगाल इस अराजकता से कहीं बेहतर स्थिति का हकदार है।

क्या है पूरा मामला?

अभिषेक बनर्जी सोनारपुर में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान अभिषेक बनर्जी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। लोगों ने अभिषेक बनर्जी का विरोध करते हुए उनके ऊपर कच्चे अंडे फेंके। विरोध के दौरान जमकर धक्का-मुक्की हुई। हंगामे की सूचना पर पुलिस ने हस्तक्षेप करके स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के दौरान अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा टीम और प्रदर्शनकारियों के बीच भी झड़प हुई।

TMC का आरोप- बीजेपी ने हमला कराया

हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अभिषेक बनर्जी ने कहा- एक महीना भी नहीं हुआ और देखिए क्या हाल किया है? ये है इनका लोकतंत्र का नमूना। उन्होंने भाजपा पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। तृणमूल कांग्रेस ने इस हमले को साजिश बताते हुए BJP पर राज्य में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

क्या बोले बीजेपी नेता?

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की घटना पर भाजपा के राज्य सभा सांसद राहुल सिन्हा ने अपना पक्ष रखा है। राहुल सिन्हा ने कहा- अभिषेक बनर्जी को सोचना चाहिए कि बंगाल की जनता के मन में TMC के नेताओं के प्रति कितनी घृणा भरी हुई है। आगे चलकर ये लोग कहीं जाने लायक नहीं रहेंगे। इन्होंने जनता को बहुत कष्ट में डाला है। हम नहीं चाहते हैं कि कोई कानून हाथ में लें।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें