Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

25 साल की Maithili Thakur के पास हैं इतने करोड़ रूपये, जानिए मशहूर लोक गायिका कहां तक पढीं हैं और कौन सी कार है उनके पास

मैथिली ठाकुर अब चुनाव के मैदान में उतर चुकी हैं। मैथिली दरभंगा के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके पास कितने पैसे या कितनी संपत्ति है?

2 min read

भारत

image

Anurag Animesh

Oct 18, 2025

Maithili Thakur

Maithili Thakur(Image-Instagram Official)

Maithili Thakur: लोक गायिका मैथिली ठाकुर अपनी गायकी के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्द है। अब मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर राजनीति में एंट्री हैं, और वो बिहार विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ रही हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में वे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। 25 वर्षीय मैथिली ठाकुर अपने भजनों और लोकसंगीत के जरिए देशभर में लोकप्रिय हैं। उन्होंने पारंपरिक लोकधुनों को आधुनिक पीढ़ी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। अब मैथिली राजनीति में एक्टिव हुई हैं।

Maithili Thakur Net Worth: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन

मैथिली ठाकुर ने नामांकन के दौरान जो हलफनामा दाखिल किया है, उसमें उन्होंने करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियों की जानकारी दी है। उनके पास लगभग 2 करोड़ 32 लाख रुपये की चल संपत्ति है, जबकि 47 लाख रुपये की अचल संपत्ति है, जिसका मौजूदा बाजार मूल्य करीब 1.5 करोड़ रुपये बताया गया है। मैथिली ठाकुर की कमाई भी हर साल बढ़ती रही है। उनके आयकर रिटर्न के मुताबिक, वर्ष 2023-24 में उन्होंने 28,67,350 लाख रूपये की आय दिखाई, वहीं 2022-23 में 16,98,840 लाख, 2021-22 में 15,93,730लाख , 2020-21 में 11,15,150 लाख और 2019-20 में 12,02,960 लाख रुपये की कमाई दर्ज की गई।

Maithili Thakur Education: कितनी पढ़ी हैं मैथिली


मैथिली ठाकुर की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने 5वीं तक घर में ही पढ़ाई की। जिसके बाद 12-13 साल की उम्र में एमसीडी के स्कूल में एडमिशन लिया। जहां से उन्होंने स्कूली पढ़ाई पूरी की। उनके टैलेंट की वजह से उन्हें आगे चलकर प्राइवेट स्कूल बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल में स्कॉलरशिप मिली। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज में एडमिशन ले लिया। जहां से उन्होंने बीए की डिग्री हासिल की।

परिवारिक परिस्थितियों और संगीत अभ्यास के कारण मैथिली ठाकुर ने प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही हासिल की। मैथिली ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अपनी पहचान बनाई। उनके भजन, लोकगीत और शास्त्रीय प्रस्तुतियों को लाखों लोग सुनते हैं। यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं। इतनी प्रसिद्धि के बाद भी वे सिंपल रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास एक एसयूवी कार है।