7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota: रणथंभौर से टाइगर T-2408 को कोटा के मुकुंदरा में किया जा रहा शिफ्ट, अब बढ़कर 6 हो जाएगी बाघों की संख्या

Ranthambore Tiger Reserve: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व से कोटा के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में एक और बाघ T-2408 को शिफ्ट किया जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Jan 09, 2026

Tiger-Shifted

फोटो: पत्रिका

Tiger RBT 2408 Shifted From Ranthambore To Mukundra: राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क से कोटा स्थित मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में एक और टाइगर की शिफ्टिंग की जा रही है। मेल टाइगर T-2408 को शुक्रवार को रणथंभौर के लाहपुर एरिया से ट्रेंकुलाइज कर कोटा के लिए रवाना किया।

ट्रेंकुलाइज कर शुरू हुई शिफ्टिंग प्रक्रिया

टी-2408 को ट्रेंकुलाइज करने के बाद, वन विभाग की टीम ने मेडिकल जांच कर उसकी सेहत को पूरी तरह से ठीक पाया। इसके बाद उसे मुकुंदरा के दर्रा क्षेत्र में स्थित 21 हेक्टेयर के सॉफ्ट एनक्लोजर में शिफ्ट करेंगे।

6 हुई बाघों की संख्या

मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में फिलहाल 5 बाघ हैं, जिसमें 3 बाघिन और एक बाघ शामिल हैं, साथ ही एक शावक भी है। अब T-2408 के शिफ्ट होने के बाद, बाघों की संख्या 6 हो जाएगी।

ये हैं राजस्थान के 5 फेमस टाइगर रिजर्व

सरिस्का बाघ अभयारण्य
रणथंभौर टाइगर रिजर्व
मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व
रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व
धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व