
कनवास अस्पताल का निरीक्षण करते हुए सीएमएचओ
KOTA NEWS सीएमएचओ डॉ नरेंद्र नागर ने शुक्रवार को कनवास में आयोजित रात्रि चौपाल में भाग लिया। वहां प्राप्त एक विभागीय प्रकरण का मौके पर निस्तारण किया। उन्होंने जिला कलक्टर पीयूष समारिया के मार्गदर्शन से सीएचसी कनवास का निरीक्षण किया। वहां सोलर प्लांट देखा एमओयू के अनुसार सोलर प्लेट चैक की और कुछ उपकरण व कमियों को पूरा कर जल्द से जल्द उसे चालू करने के लिए कंपनी से दूरभाष पर बात की। उन्होने वहां लेबर रूम, ओटी, लेब, वार्ड, डीडीसी, लेबर क्वार्टर आदि का मुआयना किया। वहां जन औषधी कैन्द्र का भी निरीक्षण कर वहां साफ-सफाई के निर्देश दिए।
आयुष्मान मॉडल सीएचसी के तहत चयनित संस्थान के गेप अनेलेसिस के बारे में बात की और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री से व्यक्तिगत रूप से बात करके आवश्यकता अनुसार कार्य कराने के लिए एनएचएम को दिशा निर्देश दिए। सीएचसी में डायलिसिस मशीन चालू करने के लिए आवश्यक सामग्री, रियेजेंट्स एवं अन्य सामग्री बेड, एसी को कैथून सीएचसी से शिफ्ट कराने के लिए कैथून सीएचसी प्रभारी डॉ राजेश सामर को निर्देश दिए। प्लम्बर से बात की, फिल्टर चैंज करने के लिए टेक्निशिन की ड्यूटी लगाई और इस कार्य को मिशन मॉड पर लेकर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देशानुसार आगामी 15 दिवस में चालू करने की संभावना जताई। इसके लिए संबधित स्टाफ को ट्रेनिंग के लिए भेज दिया गया है जो 20 तारीख तक ट्रनिंग खत्म होगी। उन्होने वहां एनसीडी स्क्रीनिंग, टीबी स्क्रीनिंग, जेएसवाई, मां वाउचर, मां योजना, आभा आईडी सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति सुधार के निर्देश दिए।
Published on:
06 Feb 2026 08:00 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
