प्रतीकात्मक तस्वीर - पत्रिका
Rajasthan Rain Prediction: राजस्थान में मौसम शुष्क रहा लेकिन सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज हुई जिसमें श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिला शामिल हैं। साथ ही बीकानेर, चूरू और झुंझुनूं में बादल छाए रहे। वहीं राजस्थान में सबसे अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद मौसम विभाग ने 25 और 27 अक्टूबर को कोटा और उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार 23 और 24 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
वहीं 25 अक्टूबर को कोटा और उदयपुर संभाग के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।
इसके बाद 26 अक्टूबर को मौसम शुष्क हो जाएगा और
27 अक्टूबर को फिर इन्हीं 2 संभागों के जिलों यानी कोटा और उदयपुर में बारिश होने की संभावना है।
बाड़मेर: 37.5°C
बीकानेर: 35.5°C
जैसलमेर: 35.4°C
जोधपुर: 35.3°C
जालौर: 34.6°C
फलोदी: 34.4°C
चित्तौड़गढ़/लूणकरणसर: 34.2°C
फतेहपुर: 34.1°C
Published on:
22 Oct 2025 11:18 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग