7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे को लेकर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने दिया बड़ा बयान, कह डाली ऐसी बात

कोटा में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के बजट में राजस्थान को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने दावा किया कि पारदर्शी नीतियों के कारण भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Rakesh Mishra

Feb 07, 2026

CM Bhajanlal Sharma, Vasundhara Raje, Dr. Radha Mohandas Agarwal, Kota News, Rajasthan News, सीएम भजनलाल शर्मा, वसुंधराराजे, डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल, कोटा न्यूज, राजस्थान न्यूज

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। फाइल फोटो- पत्रिका

कोटा। केंद्र सरकार ने बजट में इस बार भी राजस्थान को प्राथमिकता दी है। भाजपा सरकार की पारदर्शी नीतियों और योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिला है और देश तेजी से आगे बढ़ा है। विश्व के निचले पांच देशों में गिने जाने वाला भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और लगातार प्रगति कर रहा है। यह बात शनिवार को भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कही।

उन्होंने कहा कि भारत में जीडीपी के अनुपात में 10.6 फीसदी टैक्स लिया जाता है, जबकि चीन में 21 फीसदी, अमरीका में 25 फीसदी, फ्रांस में 50 फीसदी, डेनमार्क में 45 फीसदी, ऑस्ट्रेलिया में 43 फीसदी, नॉर्वे में 21 से 35 फीसदी और जापान में 37 फीसदी टैक्स लिया जाता है। इसके बावजूद भारत विश्व की मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। एक सवाल के जवाब में अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीच बेहतर तालमेल है। राजे भाजपा के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेती हैं और छोटे-बड़े आयोजनों में शामिल होती हैं, हालांकि कई बार व्यस्तता भी रहती है।

मोरपाल की चिट्ठी की नहीं जानकारी

अंता उपचुनाव में हार के बाद भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन की ओर से लिखे गए पत्र के संबंध में अग्रवाल ने कहा कि वे बजट सत्र में व्यस्त थे, इसलिए उन्हें ऐसी किसी चिट्ठी की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी इस पत्र को गंभीरता से नहीं लिया होगा। नोटिस देना एक सामान्य प्रक्रिया है। यदि इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष कोई जानकारी भेजेंगे तो उस पर संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंता का चुनाव पार्टी को जीतना चाहिए था, लेकिन हर हार से सीख लेकर आगे की रणनीति बनाई जाती है।

उन्हें राम नाम बोलने में भी दिक्कत

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि कुछ लोगों को भगवान राम का नाम लेने में भी दिक्कत होती है। इसी कारण राम जल सेतु लिंक परियोजना को अब भी ईआरसीपी के नाम से संबोधित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वीबीजी राम जी योजना में ‘राम’ नाम आने से भी कुछ लोगों को परेशानी हो रही है।

टैरिफ से डरने वाला नहीं भारत

अग्रवाल ने कहा कि अमरीका ने टैक्स की दर बढ़ाकर 25 फीसदी कर दी थी और इतनी ही पेनल्टी भी लगा दी थी, लेकिन भारत दबाव में आने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत के कड़े रुख के बाद अब व्यापार दर 18 फीसदी पर आ गई है। इस दौरान मंत्री मदन दिलावर, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर, महामंत्री मिथलेश गौतम, शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन, देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत विजय और संभाग मीडिया संयोजक अरविंद सिसोदिया मौजूद रहे।