29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किशनगढ़, Nov 28, 2025

अपनी शादी की खरीदारी कर घर लौटते नौसेना जवान की सड़क हादसे में मौत, दो दिन बाद होना था विवाह

भारतीय नौसेना में ईआरए-4 टेक्निकल के पद पर कार्यरत एवं अरांई तहसील के गोठियाना गांव के 25 वर्षीय सरदार बैरवा की गुरुवार रात को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

फोटो पत्रिका नेटवर्क

मदनगंज-किशनगढ़। भारतीय नौसेना में ईआरए-4 टेक्निकल के पद पर कार्यरत एवं अरांई तहसील के गोठियाना गांव के 25 वर्षीय सरदार बैरवा की गुरुवार रात को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पैतृक गांव गोठियाना में शुक्रवार को राजकीय और नौसेना के सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सरदार की 30 नवम्बर को शादी होनी थी और घर में हल्दी और मेहंदी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार के सदस्यों के साथ सैनिक खुद भी शादी की तैयारियों में जुटा था।

अपने मित्रों के साथ किशनगढ़ में शादी की खरीदारी कर रात को घर लौट रहे सैनिक की मोटरसाइकिल को अरांई तहसील क्षेत्र के छोटा लाम्बा और रेबारियों की ढाणी के बीच तेज गति से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी।

मोटरसाइकिल चालक युवक सड़क पर गिर गया, जबकि पीछे बैठा सैनिक गंभीर घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया और मृतक सैनिक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। शुक्रवार सुबह 11.30 बजे पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सैनिक की मौत की खबर के बाद गोठियाना गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

वाहन के इंतजार में दो घंटे अस्पताल में रहा शव

जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को सुबह करीब 11.30 बजे मृतक जवान के शव का पोस्टमार्टम हो गया। लेकिन यहां से उनके पैतृक गांव शव ले जाने के लिए आर्मी या अन्य सरकारी वाहन की आवश्यकता हुई। इस पर अजमेर मिलिट्री और नसीराबाद छावनी से संपर्क किया गया। लेकिन यहां से आर्मी का वाहन आने में करीब दो घंटे का समय लग गया। तब तक जवान का शव मोर्चरी में रखा रहा और परिजन इंतजार करते रहे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें