कलेक्ट्रेट में संयुक्त कृषक संगठन के बैनर तले आंदोलन करते किसान
खंडवा खरीफ सीजन 2024-25 में प्रधानमंत्री फसल बीमा कराने वाले 80 हजार किसानों में सिर्फ 12 हजार किसानों की फसल खराब हुई है। बीमा कंपनी ने बीमित फसलों का किसानों से 52 करोड़ रुपए से अधिक प्रीमियम राशि वसूल किया है। इसमें केंद्र व राज्य का हिस्सा भी शामिल है। इससे नाराज किसानों ने अफसरों का घेराव किया है।
बीमा कंपनी की रिपोर्ट में बारिश और जलभराव से से सिर्फ 12 हजार किसानों फसल खराब हुई है। इसका क्लेम 10 करोड़ रुपए निर्धारित किया है। इसका खुलासा कलेक्ट्रेट में धरना स्थल पर बीमा कंपनी के कर्मचारी ने अफसरों सामने किया। किसानों को प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया पर धरना समाप्त किया है। किसानों ने अल्टीमेटम दिया है कि मांगे पूरी नहीं हुई तो किसान हाइवे जाम करेगा। इसकी जवाबदेही प्रशासन की होगी।
बीमा कंपनी के क्लेम की सूचना पर किसान भड़क गए। किसानों ने कहा एक लाख 80 हजार खसरा नंबरों का बीमा हुआ है। इन खसरा नंबरों के 80 हजार किसान हैं। जिनकी फसलें बीमित हैं। बीमा कंपनी ने सिर्फ 12 हजार किसानों का क्लेम तैयार किया है। जिन किसानों ने केंद्र के कंट्रोल नंबर 14447 पर काल किया है। सभी के खेत का सर्वे नहीं हुआ।
कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि जिन किसानों ने कंट्रोल रूप पर बारिश और जलभराव की सूचना दी है। ऐसे 12 हजार किसानों के खेत पर सर्वे हुआ है। ऑनलाइन फोटो अपलोड की गई है। शेष किसानों को क्लेम कौन देगा। किसानों ने अफसरों के साथ बीमा कंपनी के स्थानीय कर्मचारी को घेरा। किसानों ने कहा, सभी किसानों का सर्वे पटवारी हल्का स्तर पर किया जाए। सेटेलाइट से सर्वे बंद हो। आंदोलन के दौरान प्रशासन ने किसानों को लिखित में आश्वासन दिया है।
कलेक्ट्रेट में धरना स्थल पर जिला प्रशासन को विभिन्न गांवों के 1180 किसानों ने फार्मेट पर फसल खराब होने का पंचनामा तैयार कर ज्ञापन दिया है। अपर कलेक्टर केआर बडोले, डीडीए नितेश यादव और बीमा कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। संयुक्त कृषक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, शशि मिश्रा, आशीष बडोले, जय पटेल, राहुल कौर, श्रवण पटेल, शांतिलाल पटेल, रवींद्र पाटीदार, महेश यादव, रघुवीर सिंह मंडलोई समेत किसान रहे।
कलेक्ट्रेट में किसानों का धरना 60 घंटे तक चला। शुक्रवार की शाम स्थल पर दाल-बाटी बनाई। धरने में शामिल किसान खान सामा बने। पदाधिकारियों ने बताया कि धरना के दौरान प्रतिदिन भोजन तैयार किया गया।
Published on:
11 Oct 2025 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग