11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंकों और एलआईसी में काम ठप: अलग-अलग संगठनों ने बुलाई हड़ताल, प्रमुख मांगों में यह शामिल

LIC and banks strike tomorrow: उन्नाव में विभिन्न संगठनों ने बैंकों और एलआईसी में कल हड़ताल बुलाई है। विभिन्न संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल बुलाई है। हड़ताल के कारण बैंकों का भी काम प्रभावित होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
एलआईसी और बैंक में हड़ताल, फोटो सोर्स- मेटा आई

फोटो सोर्स- मेटा आई

Life Insurance Corporation of India and banks strike tomorrow: उन्नाव में कल भारतीय जीवन बीमा निगम और बैंकों में हड़ताल घोषित की गई है। दोनों ही संस्थानों में अलग-अलग मुद्दों पर हड़ताल की गई है। ऑल इंडिया एम्पलाइज इंश्योरेंस संगठन के यूनिट अध्यक्ष अनूप दीक्षित ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रमुख मुद्दों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली और नए श्रम कानून का विरोध शामिल हैं। जबकि बैंकों में भी कई संगठनों ने हड़ताल की घोषणा की है, लेकिन अभी अस्पष्ट है कि बैंकों में इसका कितना असर पड़ेगा। बताया गया कि जिस बैंक में संगठन के सदस्यों की संख्या अधिक होगी, वह बैंक सबसे ज्यादा प्रभावित होगी। ‌

12 फरवरी को एलआईसी का नहीं खुलेगा ताला

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आगामी 12 फरवरी को भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखाओं में हड़ताल है। जिससे सभी प्रकार का कार्य प्रभावित रहेगा। ऑल इंडिया एम्पलाइज इंश्योरेंस संगठन उन्नाव यूनिट के प्रेसिडेंट अनूप दीक्षित ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगें पेंशन,‌ नए श्रम कानून, और एफडीआई से संबंधित हैं, जिनको लेकर एलआईसी की शाखा में कल तालाबंदी रहेगी।

बैंक संगठनों ने भी बुलाई हड़ताल

बैंकों में भी कई संगठनों ने हड़ताल बुलाई है। बैंक यूनियन की हड़ताल का मुद्दा 'नया लेबर कोड' है, जिसे नवंबर 2025 में नोटिफाई किया गया है। हालांकि रिजर्व बैंक ने 12 फरवरी को छुट्टी घोषित नहीं की है। हड़ताल में ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन और बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया शामिल हैं। बैंक यूनियन द्वारा घोषित की गई हड़ताल में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, बैंक ऑफ़ बड़ौदा सहित अन्य बैंकों शामिल हो सकती हैं। हड़ताल के कारण कैश लेन-देन, चेक क्लीयरिंग और लोन से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं।