
फोटो सोर्स- पत्रिका
IMD weather forecast: आईएमडी मौसम विभाग ने मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली ठंडी हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात के साथ सुबह और शाम को मौसम सर्द रहेगा। दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। ऊंचे आसमान पर पॉकेट में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। किसानों को खेत में नमी बनाए रखने की सलाह दी गई है। बारिश नहीं होगी।
मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार मुजफ्फरनगर पिछले 24 घंटे में मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि कानपुर नगर और फुरसतगंज का 7.6, शाहजहांपुर का 7.7, और बहराइच का 7.8 डिग्री दर्ज किया गया।
गाजीपुर, आजमगढ, गोरखपुर, बस्ती, सुल्तानपुर, अयोध्या, बांदा, कानपुर, लखनऊ, हरदोई, फतेहगढ़, बरेली, मुरादाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, आगरा का तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। इटावा, उरई, मैनपुरी, झांसी, प्रयागराज, चुर्क, बनारस, बीएचयू, लखीमपुर, खीरी, फतेहगढ़, अलीगढ़, नजीबाबाद का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। हमीरपुर का तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया है।
लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार बांदा का तापमान सबसे अधिक 29.6 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि प्रयागराज का 28.5, बनारस का 28.2, झांसी का 28 डिग्री और हमीरपुर का 27.2 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके साथ ही गाज़ीपुर, चुर्क, बनारस एयरपोर्ट, सुल्तानपुर, फुरसतगंज, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर, हमीरपुर, झांसी, और आगरा का तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।
बलिया, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, बहराइच, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, हरदोई, फतेहगढ़, इटावा, उरई, फतेहपुर, और मेरठ का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। नजीबाबाद का अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज हुआ है।
सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद मौसम में परिवर्तन आएगा। तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसकी गति 3 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। ऊंचे आसमान पर पॉकेट में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली ठंडी हवाएं रात और सुबह-शाम को प्रभावित करेंगी। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। कानपुर मंडल के जिले औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात में दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश नहीं होगी।
Updated on:
10 Feb 2026 09:03 pm
Published on:
10 Feb 2026 08:54 pm
