
UP rain alert मौसम विभाग में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिखाई पड़ेगा। जिसके कारण कानपुर मंडल के जिलों में 27 और 28 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना है। कानपुर मंडल से जिलों में कानपुर नगर, कानपुर देहात के अतिरिक्त इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया जिले शामिल है। आईएमडी के हवाले से सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान तापमान में भी कमी आएगी। उत्तर उपस्थित दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऊंचे आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। प्रदूषण बढ़ने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शनिवार का तापमान 23 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा जा सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 22 अक्टूबर को पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाई मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बारिश होने की संभावना है। रात में भी उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। झमाझम बारिश होने की जानकारी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार बाल 12 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की सुबह के समय बारिश होने की संभावना है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बात हो सकती है। 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के बीच बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 29 अक्टूबर बुधवार का तापमान 22 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 23 प्रतिशत बारिश हो सकती है। गुरुवार 30 अक्टूबर का तापमान 22 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 24 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 31 अक्टूबर शुक्रवार का तापमान के 22 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 24 प्रतिशत बारिश हो सकती है।
Published on:
24 Oct 2025 09:10 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग

