17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले घर में चली गोलियां फिर ट्रेन की पटरी पर टूटी रिटायर्ड फौजी की सांसें

Retired Army Man Murder Suicide Case : कानपुर जिले में एक रिटायर्ड फौजी ने पहले अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी, इसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया।

2 min read
Google source verification

कानपुर

image

Avaneesh Kumar Mishra

image

Avanish Kumar

Feb 16, 2026

घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ करती पुुलिस, PC- Patrika

कानपुर जिले के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के तुलसियापुर गांव की नई बस्ती में एक रिटायर्ड फौजी ने पहले अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या की, फिर खुद रेलवे ट्रैक पर जाकर जान दे दी। चंद घंटों में उजड़े इस परिवार की कहानी सुनकर हर आंख नम हो गई।पुलिस ने सभी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घर में गोलियों की गूंज, फिर सन्नाटा

सेन पश्चिम पारा तुलसियापुर नई बस्ती निवासी चेतराम कुमार (52) ने सोमवार को अपने मकान के भीतर पत्नी सुनीता (40) और 16 वर्षीय बेटे दीप को लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली मार दी। वारदात के बाद उसने मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगाया और करीब दो किलोमीटर दूर कठोगर गांव के पास भाऊपुर रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर ट्रेन के आगे कूद गया। पल भर में तीन जिंदगियां खत्म हो गईं।

रेलवे ट्रैक से खुला दोहरे हत्याकांड का राज

जब रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला तो पुलिस शिनाख्त के लिए उसके घर पहुंची। जैसे ही दरवाजा खोला गया, अंदर पत्नी और बेटे के शव पड़े मिले। देखते ही देखते मामला दोहरे हत्याकांड और आत्महत्या में बदल गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और पूरे घर को सील कर दिया गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के बड़े भाई ने बताई साजिश

मृतक के बड़े भाई रामबाबू ने पूरे मामले को साजिश करार देते हुए कहा कि चेतराम ऐसा कर ही नहीं सकता। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक बीघा खेत बेचने के बाद करीब 12 लाख रुपये मिले थे। उनका दावा है कि तीनों की हत्या हुई है, क्योंकि बेटे की कमर में रस्सी बंधी मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि चेतराम फौज में रह चुके थे और बेहद साहसी इंसान थे।

क्या बोले थाना प्रभारी

सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह के मुताबिक, पारिवारिक तनाव,जमीन विवाद या आर्थिक कारणों सहित हर पहलू की जांच की जा रही है।