17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गरीबों के सपनों पर डाका, कालोनी का झांसा देकर शातिरों ने उड़ाए 10 लाख, फर्जी कागजों से रच डाली पूरी फिल्मी ठगी

Kanpur housing scam case : कानपुर में गरीबों को कॉलोनी के नाम पर झांसा देकर गरीबों से 10 लाख रुपए की रकम ऐंठ ली।

2 min read
Google source verification

कानपुर

image

Avaneesh Kumar Mishra

image

Avanish Kumar

Feb 16, 2026

आवास के नाम पर गरीबों से ठग लिए 10 लाख रुपए, PC- Patrika

कानपुर : घर पाने का सपना देख रहे गरीब परिवारों के अरमानों पर रावतपुर के शातिरों ने ऐसा डाका डाला कि लोग जिंदगी भर की कमाई गंवा बैठे। गरीब आवास योजना के नाम पर कालोनी दिलाने का भरोसा दिलाया गया, फाइलों जैसे दिखने वाले फर्जी दस्तावेज थमाए गए और धीरे-धीरे करीब 10 लाख रुपये हड़प लिए गए। वही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बस कुछ लगेगा औपचारिक खर्च

कैंट के लालकुर्ती निवासी मनोज कुमार के मुताबिक वर्ष 2022-23 में रावतपुर के मथुरा नगर निवासी करन चौहान उर्फ नाटे और चकेरी निवासी अमित शर्मा उर्फ बबलू व कुछ तीन अज्ञात लोगों ने खुद को प्रभावशाली बताकर भरोसा जीता। कहा गया कि सरकारी योजना में मकान पक्का है, बस कुछ औपचारिक खर्च लगेगा।मनोज से 2.50 लाख रुपये नकद लिए गए। वहीं उनके साथी शिव शंकर से 60 हजार रुपये ऑनलाइन, राजू से 1.50 लाख रुपये नकद, विश्राम से 60 हजार रुपये नकद और राजा से 70 हजार रुपये ऑनलाइन व 1.10 लाख रुपये नकद वसूले गए। इसके अलावा भी कई बार अलग-अलग रकम ली गई।

सारे कागजात निकले फर्जी

पैसों के बदले पीड़ितों को आवास आवंटन पत्र, कब्जानामा और बुलावा पत्र दिए गए, जिन पर अफसरों के फर्जी हस्ताक्षर, मुहरें और भारत सरकार का निशान तक बना था। सब कुछ इतना असली दिख रहा था कि किसी को शक नहीं हुआ। लेकिन जब दस्तावेजों की सच्चाई जांच में सामने आई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। सारे कागजात कूटरचित निकले।

पीड़ित जब करन चौहान के घर पहुंचे तो वह फरार मिला। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि यह पूरा गिरोह लंबे समय से इसी तरह लोगों को ठग रहा है। जिसके बाद पहले थाने में शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार पीड़ितों ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई, तब जाकर रावतपुर पुलिस हरकत में आई। दो नामजद समेत पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी रावतपुर कमलेश राय के मुताबिक आरोपितों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।