10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर पुलिस ने लगाई बड़ी छलांग, IGRS रैंकिंग में 62वें स्थान से सीधे नंबर 1 पर पहुंची

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने आईजीआरएस रैंकिंग में जबरदस्त सुधार करते हुए 62वीं रैंक से सीधे नंबर1 स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर नोडल अधिकारियों और आईजीआरएस सेल के स्टाफ को पुरस्कृत किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
kanpur police

Photo Source - X

Kanpur Police: उत्तर प्रदेश की आईजीआरएस (IGRS) रैंकिंग में कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक ऐसा मुकाम हासिल किया है जिसने सबको चौंका दिया है। जनवरी महीने में प्रदेश भर में 62वीं रैंक हासिल करने वाली कानपुर पुलिस ने फरवरी में जबरदस्त वापसी करते हुए सीधे नंबर-1 का स्थान हासिल किया है। पुलिस की इस कार्यप्रणाली में आए सुधार ने इसे पूरे प्रदेश में शीर्ष पर पहुंचा दिया है।

'क्लास' का दिखा असर

जानकारी के अनुसार, जनवरी की खराब रैंकिंग आने के बाद पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बेहद कड़ा रुख अपनाया था। उन्होंने सभी थानेदारों, एसीपी (ACP) और एडीसीपी (ADCP) की जमकर क्लास लगाई थी और जनसुनवाई में लापरवाही बरतने वालों को सख्त चेतावनी दी थी। इसके बाद सभी जोन के डीसीपी (DCP) को खुद मॉनिटरिंग की कमान सौंपी गई। इसका नतीजा आज सबके सामने है। जिस पुलिस की कुछ दिनों पहले निंदा हो रही थी वही आज पूरे प्रदेश में सबसे शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।

शिकायतकर्ताओं का फीडबैक रहा शानदार

कानपुर पुलिस को इस बार शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के मामले में 92.57 प्रतिशत अंक मिले हैं। सबसे खास बात यह रही कि आवेदकों से संपर्क करने और उनकी बात सुनने के मामले में पुलिस ने 10 में से 10 पूरे नंबर हासिल किए। जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण करने में पुलिस कर्मचारियों ने तेजी दिखाई। यही प्रयास इस कामयाबी का मुख्य आधार बन गया।

बेहतरीन काम करने वाले होंगे सम्मानित

इस छलांग से खुश होकर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। आईजीआरएस के नोडल अधिकारी और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संकल्प शर्मा, डीसीपी मुख्यालय दिनेश त्रिपाठी, स्टाफ ऑफिसर अमरनाथ यादव और आईजीआरएस सेल के प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा सहित पूरी टीम को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।