6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News:हमें मारने की धमकी दी गई’ कहकर युवक ने बनाया आखिरी वीडियो, फिर लगा ली फांसी

Kanpur Suicide News:कानपुर के अरौल क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से परेशान 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले बनाए वीडियो में उसने दो लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए उन्हें अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

2 min read
Google source verification

कानपुर। अरौल थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के बीच एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने 54 सेकेंड का एक वीडियो बनाकर कुछ लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया और अपनी मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक युवती से चल रहा था प्रेम प्रसंग -

पुलिस के अनुसार अरौल थाना क्षेत्र के रौगांव निवासी सैयद का बड़ा बेटा चंदू (25) केरल में निजी कंपनी में काम करता था। परिजनों के मुताबिक चंदू का गांव के ही एक परिवार की रिश्तेदार, नसिरापुर गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।बताया गया कि चंदू घर पर अकेला था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत में आलू की खुदाई करने गए थे।इस दौरान उसका छोटा भाई समीर घर लौटा और भाई को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर समीर ने कमरे की खिड़की से अंदर देखा तो चंदू कमरे के कुंदे से रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ था।

आत्महत्या से पहले बनाया था वीडियो -

इसके बाद समीर ने शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। समीर ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और रस्सी काटकर चंदू को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। वही युवक ने आत्महत्या से पहले 54 सेकेंड का एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने कहा कि उसकी मौत के लिए दीनू और छोटे भइया आदिल जिम्मेदार हैं। युवक ने वीडियो में आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसे और उसके परिवार को जान से मरवाने की धमकी दी थी। उसने यह भी कहा कि उसके घरवालों का इस घटना में कोई हाथ नहीं है।

क्या बोले थाना प्रभारी -

थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। तहरीर और वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

#USStrikesVenezuelaमें अब तक