4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News: भाई दूज पर अवकाश घोषित, बंद रहेंगे स्कूल और सरकारी दफ्तर

Kanpur Dehat Public Holiday:5 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित होने से राजस्व, विकास और पंचायत समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में सामान्य कामकाज बंद रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य, आपातकालीन और सुरक्षा जैसी आवश्यक सेवाएं पूर्व की तरह जारी रहेंगी।

2 min read
Google source verification

कानपुर देहात में रंगों के त्योहार होली के बाद अब भाई-बहन के स्नेह का पर्व भाई दूज जनपद में खास अंदाज में मनाया जाएगा। प्रशासन ने 5 मार्च 2026 को भाई दूज के उपलक्ष्य में स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इस दिन जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। आदेश जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी किया गया है।

जिलाधिकारी ने जारी किए निर्देश -

जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश पर संबंधित विभागों ने अपने-अपने स्तर पर अधिसूचना जारी कर दी है। बताया गया कि विभिन्न शिक्षक संगठनों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर होली के बाद पड़ने वाले भाई दूज के अवसर पर अवकाश घोषित करने की मांग की थी। संगठनों का तर्क था कि पर्व की सामाजिक और पारिवारिक महत्ता को देखते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों को अवकाश मिलना चाहिए। प्रशासन ने इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए छुट्टी को मंजूरी दे दी।

सभी विद्यालय भी रहेंगे बंद -

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों पर अनिवार्य रूप से लागू रहेगा। स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

सरकारी दफ्तर भी रहेंगे बंद -

अन्य सरकारी विभागों के अधिकारियों ने भी 5 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की पुष्टि की है। इसके चलते राजस्व, विकास, पंचायत समेत विभिन्न विभागों के कार्यालयों में नियमित कामकाज नहीं होगा और आमजन से जुड़े दैनिक प्रशासनिक कार्य स्थगित रहेंगे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवकाश के बावजूद आवश्यक सेवाएं, जैसे स्वास्थ्य, आपातकालीन सेवाएं और सुरक्षा व्यवस्था, पूर्व की भांति संचालित होती रहेंगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे जरूरी कार्यों की योजना अवकाश को ध्यान में रखकर बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

#USStrikesVenezuelaमें अब तक