8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लौह अयस्क से भरे ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, 50 मीटर तक घसीटता ले गया, फिर… मौके पर मौत

Huge Road Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही आम लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। इसी बीच एक बार फिर दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। […]

2 min read
Google source verification
Road accident

Road accident (Photo- Patrika)

Huge Road Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही आम लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। इसी बीच एक बार फिर दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

यह हादसा भानुप्रतापुर-दल्ली राजहरा मार्ग पर ग्राम टेकाढ़ोडा (साल्हे) के पास घटित हुआ। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक ग्राम साल्हे के रहने वाले थे और बाइक से भानुप्रतापुर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से आ रहे लौह अयस्क से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया

टक्कर के बाद हालात बेहद भयावह हो गए। एक युवक ट्रक के नीचे फंस गया, जबकि दूसरा युवक ट्रक के पिछले पहियों के नीचे दब गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक बाइक को लगभग 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं दूसरा युवक गंभीर हालत में था, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कच्चे पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। ट्रक के नीचे फंसी बाइक और शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को जेसीबी मशीन की सहायता लेनी पड़ी। इस दौरान करीब एक घंटे तक मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था। हालांकि, कुछ समय बाद वह स्वयं कच्चे पुलिस चौकी पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबर लिखे जाने तक मृतक युवकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस द्वारा शिनाख्त की कार्रवाई की जा रही है और परिजनों को सूचना देने के प्रयास किए जा रहे हैं।