
शराबियों का वीडियो वायरल (photo source- Patrika)
CG News: पखांजूर के पी.व्ही. 25 क्षेत्र में अटल चौक स्थित अटल स्मृति स्थल के पास सार्वजनिक स्थान पर शराबखोरी और हंगामे का मामला सामने आया है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद इलाके में नाराज़गी फैल गई है।
बताया जा रहा है कि कुछ लोग अटल स्मृति स्थल के पास शराब का सेवन करते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में रोष देखा जा रहा है, खासकर महिलाओं ने इस घटना को लेकर कड़ा ऐतराज जताया है।
CG News: शारदा महिला समिति पी.व्ही. 25 रामकृष्णपुर का कहना है कि इस तरह की हरकतों से देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति का अपमान हुआ है। समिति की ओर से पखांजूर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
Published on:
03 Feb 2026 03:21 pm

बड़ी खबरें
View Allकांकेर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
