13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News : खुशखबर, मारवाड़वासियों को जल्द हरिद्वार के लिए मिल सकती है एक और ट्रेन

Good News : खुशखबर। मारवाड़वासियों को हरिद्वार के लिए एक ओर ट्रेन मिल सकती है। इस संबंध में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर जोधपुर से हरिद्वार तक सीधी ट्रेन शुरू करने का आग्रह किया है।

2 min read
Google source verification
Good News Marwar Residents may get another train to Haridwar Mandore Express

फाइल फोटो पत्रिका

Good News : जोधपुर-दिल्ली मण्डोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के हरिद्वार तक विस्तार को लेकर उम्मीद जगी है। इस ट्रेन के विस्तार को लेकर रेलवे, बोर्ड स्तर पर विचार किया जा रहा है। अगर इस ट्रेन का दिल्ली से आगे हरिद्वार तक विस्तार होता है, तो मारवाड़वासियों को हरिद्वार के लिए एक और ट्रेन मिल जाएगी। इस संबंध में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर जोधपुर से हरिद्वार तक सीधी ट्रेन शुरू करने का आग्रह किया है।

ट्रेन की संरचना बदलेगी

मण्डोर एक्सप्रेस ट्रेन के संभावित विस्तार को ध्यान में रखते हुए हाल ही में रेलवे ने इसमें पेंट्री कार जोड़ने के आदेश भी दिए हैं, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भोजन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

धार्मिक यात्रा के साथ पर्यटन को बढ़ावा

पत्र में बताया गया है कि यदि मण्डोर सुपरफास्ट का विस्तार हरिद्वार तक किया जाता है तो जोधपुर सहित पूरे मारवाड़ क्षेत्र के यात्रियों और श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। हरिद्वार उत्तर भारत का प्रमुख धार्मिक स्थल होने के कारण यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

यदि यह योजना साकार होती है तो जोधपुर के अलावा मेड़ता सिटी, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, सांभर, फुलेरा और जयपुर सहित इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी हरिद्वार के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी मिल सकेगी। इससे धार्मिक यात्राओं के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

जोधपुर में होगा ट्रेन का मेंटनेन्स

रेलवे अधिकारियों के अनुसार 1 मई 2026 से रेक लिंक व्यवस्था समाप्त होने जा रही है, ऐसे में इस ट्रेन के संचालन में बदलाव की संभावना बनी है। प्रस्ताव के अनुसार प्राथमिक अनुरक्षण (मेंटेनेंस) जोधपुर में ही किया जाना प्रस्तावित है, जबकि दिल्ली जंक्शन पर लगभग 15 घंटे का लाई-ओवर उपलब्ध रहेगा।

इससे ट्रेन संचालन और अनुरक्षण व्यवस्था को बेहतर तरीके से प्रबंधित किया जा सकेगा तथा हरिद्वार में अलग से अनुरक्षण की आवश्यकता नहीं होगी।

यह भी विकल्प, लेकिन नहीं बनी सहमति

गाड़ी संख्या 22481/82 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला मण्डोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को हरिद्वार तक विस्तारित करने का है। हालांकि इस प्रस्ताव पर अभी सहमति नहीं बन पाई है। उत्तर रेलवे इस ट्रेन को हरिद्वार तक बढ़ाने के पक्ष में फिलहाल सहमत नहीं है।

इसका मुख्य कारण दिल्ली-हरिद्वार रेलखंड पर अधिक ट्रैफिक होना बताया जा रहा है। इसके अलावा हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की लंबाई अपेक्षाकृत कम होने के कारण लंबी ट्रेन के संचालन में तकनीकी दिक्कतें भी सामने आ रही हैं। हालांकि पूर्व में इस ट्रेन को भी हरिद्वार तक बढ़ाने की कोशिश की गई थी।

मंडोर एक्सप्रेस का प्राइमरी मेंटेनेंस जल्द जोधपुर में शिफ्ट होने की संभावना

मंडोर एक्सप्रेस का वर्तमान मेंटेनेंस पश्चिम रेलवे की ओर से किया जा रहा है, लेकिन साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस के जैसलमेर तक विस्तार से जोधपुर रूट पर खाली हुए स्लॉट के कारण इसका प्राइमरी मेंटेनेंस जल्द ही जोधपुर में शिफ्ट होने की संभावना बढ़ गई है। इससे ट्रेन के रखरखाव की प्रक्रिया में तेजी और दक्षता बढ़ेगी, यात्रियों के लिए आपातकालीन समस्याओं का समाधान तुरंत संभव होगा, और शेड्यूल अधिक विश्वसनीय रहेगा।
हितेश यादव, सीनियर डीसीएम, जोधपुर