12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vande Bharat Train: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर आई बड़ी खबर, यहां बनेगा विश्वस्तरीय ट्रेनिंग सेंटर, रेलमंत्री ने दी 195 करोड़ की मंजूरी

Vande Bharat Sleeper Coach Maintenance Depot: वंदे भारत स्लीपर कोच मेंटेनेंस डिपो के विस्तार के लिए 195 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ यहां अत्याधुनिक वर्कशॉप और हाई स्पीड ट्रेनों के रखरखाव के लिए आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Vande Bharat Sleeper Coach Maintenance Depot Jodhpur, Vande Bharat Sleeper Depot Jodhpur, Bhagat Ki Kothi Vande Bharat Maintenance Depot, Vande Bharat Train Maintenance Facility Jodhpur, Vande Bharat Sleeper Train Training Center Jodhpur, Vande Bharat Sleeper Coach Maintenance Depot Jodhpur, Vande Bharat Sleeper Depot Jodhpur, Bhagat Ki Kothi Railway Station Vande Bharat Depot, Vande Bharat Train Maintenance Facility, Vande Bharat Sleeper Train Project India, Ashwini Vaishnaw Railway Project Jodhpur, High Speed Train Maintenance Center India, Vande Bharat Sleeper Train Infrastructure, Indian Railways Vande Bharat Sleeper Depot, Vande Bharat Training Center Jodhpur

वंदे भारत ट्रेन। फाइल फोटो- पत्रिका

जोधपुर। जोधपुर रेल मंडल में भगत की कोठी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में विकसित किए जा रहे वंदे भारत स्लीपर कोच मेंटेनेंस डिपो के विस्तार के लिए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 195 करोड़ रुपए की महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दी है। इस स्वीकृति से यहां अत्याधुनिक बहुद्देश्यीय वर्कशॉप और विश्वस्तरीय ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

परियोजना के तहत वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के मेंटेनेंस डिपो के विस्तार के साथ ही आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी, जहां वंदे भारत सहित सभी हाई स्पीड ट्रेनों के रखरखाव से जुड़े इंजीनियरों और सहायक कर्मचारियों को उच्च तकनीक आधारित मशीनरी के संचालन और अनुरक्षण का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हो रहा डिपो का निर्माण कार्य

भगत की कोठी रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन के पास लगभग 167 करोड़ रुपए की लागत से वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना के दूसरे चरण में बहुद्देश्यीय, आधुनिक तथा आवासीय ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण किया जाएगा, जिससे देशभर के इंजीनियर और तकनीकी स्टाफ को हाई स्पीड ट्रेनों के रखरखाव का प्रशिक्षण जोधपुर में ही उपलब्ध हो सकेगा।

विद्युत आपूर्ति के लिए बनेगा जीएसएस

ट्रेनिंग सेंटर की इमारत का निर्माण पूर्व-निर्मित लोहे की संरचनाओं (प्रिफैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर) के उपयोग से किया जाएगा। प्रस्तावित परियोजना में पूरे डिपो और प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए 32 केवी के जीएसएस सहित अन्य आधुनिक सुविधाओं का भी प्रावधान रखा गया है।

इंजीनियरिंग डिपो बनाड़ स्टेशन पर स्थानांतरित

वंदे भारत ट्रेनों के अनुरक्षण प्रशिक्षण केंद्र को मेंटेनेंस डिपो के समीप स्थापित करने के उद्देश्य से भगत की कोठी रेलवे स्टेशन स्थित इंजीनियरिंग डिपो को स्थायी रूप से बनाड़ रेलवे स्टेशन क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है। इससे वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो सह कार्यशाला का विस्तार लगभग 780 मीटर तक हो जाएगा।