5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Silver Price Hike: चांदी में फिर आई तूफानी तेजी, एक झटके में इतने रुपए हुई महंगी, जानिए 4 फरवरी की कीमत

Silver Gold price Hike: सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भावों में तेजी रही। सोने के भावों में प्रति दस ग्राम 5000 रुपए, जबकि चांदी में प्रति किलोग्राम 13,500 हजार रुपए तेजी दर्ज की गई।

2 min read
Google source verification
Gold-silver, gold silver price, silver became expensive, gold became expensive, gold silver became expensive, Silver Price Hike, Gold Price Hike, Silver Gold price Hike, सोना-चांदी, सोना चांदी कीमत, चांदी महंगी हुई, सोना महंगा हुआ, सोना चांदी महंगी

चांदी। फाइल फोटो- पत्रिका

जोधपुर। सोना-चांदी की कीमतों में आखिरकार मंगलवार को तेज उछाल आया था और ये सिलसिला तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भी जारी रहा। जोधपुर की बात करें तो सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भावों में तेजी रही। सोने के भावों में प्रति दस ग्राम 5000 रुपए, जबकि चांदी में प्रति किलोग्राम 13,500 हजार रुपए तेजी दर्ज की गई।

वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले मजबूत संकेतों और घरेलू मांग बढ़ने के चलते MCX पर सोना और चांदी दोनों के भाव एक बार फिर तेज रफ्तार पकड़ते नजर आ रहे हैं। शाम साढ़े चार बजे तक एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना 3.4% यानी 5,226 रुपए उछलकर 1,59,035 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि शाम 4:29 बजे तक 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी 6.13 प्रतिशत यानी 16,417 की भारी बढ़त के साथ 2,84,432 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

बता दें कि 29 जनवरी 2026 को सोने ने 1,83,000 प्रति 10 ग्राम का अब तक का सबसे उच्चतम स्तर छुआ था। वहीं वहीं, 29 जनवरी 2026 को चांदी 4,20,000 प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी।

सर्राफा भाव

स्टैंडर्ड सोना 1,62,000 रुपए प्रति दस ग्राम।
तेजाबी सोना 1,61,000 रुपए प्रति दस ग्राम।
चांदी हाथी छाप 2,96,500 रुपए प्रति किलोग्राम।
चांदी चौरसा 2,86,500 रुपए प्रति किलोग्राम।
(भाव लेने का समय शाम 7.45 बजे)

यह वीडियो भी देखें

वहीं कृषि मंडी में बुधवार को मसाला फसल जीरा में गिरावट रही। जीरा में प्रति क्विंटल 100-125 रुपए गिरावट दर्ज की गई। सामान्य ग्राहकी के चलते ईसब, ग्वारगम सहित अन्य कृषि जिंस में विशेष उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया, भाव सामान्य रहे।

अनाज भाव : ग्वारगम 10500-10550, ग्वार डिलीवरी 5600-5650, ग्वार लोकल 5100-5350, मूंग 5000-7500, मोठ 5000-5500, चना 5500-5600, सरसों 8500-9500, रायड़ा 6500-6700, काला तिल 9500-11000, तारामीरा 5200-5300, मतीराबीज 17000-19000, गेहूं 2800-4000, ज्वार 2800-3500, बाजरा 2200-2700, जौ 2450-2475 व मक्की 1800-2000 रुपए प्रति क्विंटल।

मण्डोर कृषि उपज मंडी

दलहन: दाल चना 7000-7400, मूंग मोगर 9500-10300, मूंग दाल 8800-10200, उड़द दाल 10000-10800, उड़द मोगर 10500-12700, काबली चना 7500-12000, मोठ मोगर 8200-8500, अरहर दाल 10500-13800, मसूर मल्का 6800-7200, काला मसूर 6900-7400, मौसमी चना 6500-7000, काला चना 7500 रुपए प्रति क्विंटल।

किराणा : धनिया 11000-14000, धनिया दाल 9000-11000, हल्दी निजामाबाद 17000-17500, हल्दी सांगली 18000-19000, मैथी 5800-6200, सिंघाड़ा 15000-28000, सौंफ 15000-30000, खोपरा 22000-23000 व गोटा 36000-38000 रुपए प्रति क्विंटल
चीनी : 4200-4400 रुपए प्रति क्विंटल (कर सहित)

गुड़ : 4300-4700 रुपए प्रति क्विंटल।

देसी घी (कर सहित) : कृष्णा 620, शक्ति 617, डेयरी बेस्ट 600, पालीवाल 570, शुभम 580, नमन 605, क्षीर 622, पारस 618 रुपए प्रति किलोग्राम।
तेल : नेचुरल 2670, पोस्टलाइन 2530, सोना 2550, सिटीजन मूंगफली 2730, डायमंड 2850, फॉर्चून 2400, महाकोश 2340, श्रीजी 2390, विभोर 2270, इंजन मूंगफली रिफाइंड 2650, इंजन मूंगफली फिल्टर 3050, वीर बालक सरसों 2700, सोया लोकल 2250, फोरविन सोयाबीन तेल 2330, फोरविन रिफाइंड मूंगफली तेल 2525 बीकानेर फ्रेश रिफाइंड मूंगफली तेल 2525, पॉम ऑयल 2150 व कॉटन सीड ऑयल 2300-2350 रुपए प्रति टिन।
जीरा मंडी : जीरा 19000-23000, ईसबगोल 10800-14325, सौंफ 7000-8151, धनिया 8500-9671, मैथी 5000-5330, पीली सरसों 5200-7500, रायड़ा 5800-6100, मूंग 5100-6500, मोठ 3600-3900 व ग्वार 4800-5355 रुपए प्रति क्विंटल।