4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur News: क्लास में बैठे-बैठे 5वीं क्लास के बच्चे की हुई मौत, बेहोश होकर गिरा था नीचे, परिवार में कोहराम

जोधपुर के बासनी थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की कक्षा के दौरान दस साल के छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बेहोश होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
death in school, child death in school, child death in Jodhpur, Jodhpur news, Rajasthan news, स्कूल में मौत, स्कूल में बच्चे की मौत, जोधपुर में बच्चे की मौत, जोधपुर न्यूज, राजस्थान न्यूज

एआई तस्वीर

जोधपुर। बासनी थानान्तर्गत तनावड़ा फांटा स्थित एक निजी विद्यालय की कक्षा में पढ़ाई के दौरान दस साल का एक छात्र अचानक बेहोश हो गया और फिर उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि तनावड़ा के गोदारों की ढाणी निवासी कनिष्क चौधरी की कक्षा में ही मृत्यु हो गई।

वह तनावड़ा फांटा स्थित बीएल मेमोरियल अकादमी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। वह दोपहर में कक्षा में सीट पर बैठा हुआ था। तभी अचानक वह बेहोश होकर निढाल हो गया। शिक्षक ने तुरंत प्रिंसिपल और परिजन को सूचना दी। पास ही रहने वाले परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे।

डॉक्टर ने मृत घोषित किया

बेहोशी की हालत में छात्र को एम्स ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा धनराज ने मर्ग दर्ज कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया। एफएसएल जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है। परिजन ने मृत्यु को लेकर किसी प्रकार का संदेह नहीं जताया। वे बगैर पोस्टमार्टम शव ले जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने समझाइश कर पोस्टमार्टम करवाया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।