13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ashok Chandna: पोलो मैच के दौरान घोड़े से गिरे पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना, अफरा-तफरी मची, हाथ में फ्रैक्चर

जोधपुर पोलो सीजन के सेमीफाइनल मुकाबले में पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना खेल के दौरान घोड़े से गिरकर घायल हो गए।

2 min read
Google source verification
Former Sports Minister Ashok Chandna, Ashok Chandna hand fractured, Pola match, Polo match in Jodhpur, Ashok Chandna Polo match, Jodhpur News, Rajasthan News, पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना, अशोक चांदना के हाथ में फ्रैक्चर, पोला मैच, जोधपुर में पोलो मैच, अशोक चांदना पोलो मैच, जोधपुर न्यूज, राजस्थान न्यूज

पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। जोधपुर पोलो के 26वें सीजन में खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना घोड़े से गिरकर चोटिल हो गए। राजपूताना एंड सेंट्रल इंडिया कप (8 गोल) टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में ऑप्टिमस अचीवर्स और क्राइसिल/सुहाना के बीच मुकाबला चल रहा था।

संतुलन बिगड़ने से गिरे

मैच के अंतिम क्षणों में चांदना अपनी टीम क्राइसिल/सुहाना को बढ़त दिलाने के प्रयास में आक्रामक खेल दिखा रहे थे। इस दौरान तेज मूवमेंट में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे घोड़े से नीचे गिर पड़े। मैदान में मौजूद दर्शक और खिलाड़ी कुछ पल के लिए सन्न रह गए।

खुद उठकर बाहर गए

हालांकि चांदना खुद उठकर खड़े हुए और मैदान से बाहर चले गए, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हाथ में मामूली फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।

ऑप्टिमस अचीवर्स बना विजेता

वहीं राजपूताना एंड सेंट्रल इंडिया कप (8 गोल) टूर्नामेंट के फाइनल में ऑप्टिमस अचीवर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जोधपुर को एक गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच की शुरुआत से ही ऑप्टिमस अचीवर्स ने दबाव बनाना शुरू कर दिया।

टीम के छह हैंडीकैप खिलाड़ी अर्जेंटीना के अलेजो आर्मबुरू ने पहले और तीसरे चक्कर में एक-एक तथा तीसरे चक्कर में दो गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। साथी खिलाड़ी साविर गोदारा ने पहले चक्कर में एक और चार हैंडीकैप खिलाड़ी सैय्यद शमशेर अली ने दूसरे चक्कर में एक गोल किया।

जोधपुर टीम की ओर से चार हैंडीकैप खिलाड़ी जरार्डो मजीनी ने दूसरे और तीसरे चक्कर में एक-एक गोल किया। दो हैंडीकैप खिलाड़ी ध्रुवपाल गोदारा ने तीसरे और चौथे चक्कर में एक-एक गोल एवं धनंजयसिंह राठौड़ ने चौथे चक्कर में एक गोल किया।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी :
https://bit.ly/4bg81fl