Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले पत्नी और फिर पति….12 घंटे के भीतर हुई दूसरी मौत; एक साथ उठी 2 अर्थियां; सिसकियां भर-भर के रोए लोग

UP News: एक साथ दो अर्थियां उठने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। लोग सिसकियां भर-भर के रोए। पहले पत्नी की मौत हुई उसके बाद पति की मौत हुई।

less than 1 minute read
jhansi first wife then husband two bodies bier simultaneously

एक साथ उठी 2 अर्थियां। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक साथ पति और पत्नी की अर्थी उठी। पहले बुजुर्ग की पत्नी की मौत हुई और उसके 12 घंटे बाद ही महिला के पति की भी मौत हो गई। एक साथ 2 बुजुर्गों की अर्थियां उठाते समय स्थानीय लोगों की भी आंखें भर आईं।

एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी

पूरा मामला झांसी जिले के गरौठा थानान्तर्गत इन्द्रानगर का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले 76 साल के बुजुर्ग रामरतन गुप्ता एक बड़े व्यापारी थे। उनके साथ उनकी 70 साल पत्नी रामदेवी गुप्ता भी रहती थी। दोनों के 3 बच्चे अरविंद गुप्ता, धमेन्द्र गुप्ता और उपेन्द्र गुप्ता हैं। अपनी शादीशुदा जिंदगी के 50 साल बड़ी ही हंसी-खुशी से रामरतन और रामदेवी ने बिताए।

बीमारी के कारण हुई थी बुजुर्ग महिला की मौत

मृतकों के परिजन और स्थानीय लोगों की माने तो शनिवार (4 अक्टूबर) की सुबह रामदेवी की बीमारी के कारण मौत हो गई। जिसके बाद उनके घर पर लोगों का आना शुरू हो गया। पत्नी का शव देख रामरतन ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके। इससे पहले रामदेवी का अंतिम संस्कार होता रामरतन ने भी रात में प्राण त्याग दिए। दोनों की अर्थी एक साथ उठी।

पत्नी की मौत के 12 घंटे बाद पति ने भी त्यागे प्राण

इलाके के निवासी बल्लन गुप्ता का कहना है, ''गरौठा नगर के रहने वाले मृतक रामरतन गुप्ता भगवान शिव के भक्त थे। शनिवार सुबह 9 बजे उनकी पत्नी रामदेवी का देहांत हो गया। वहीं, रात 9 बजे रामरतन ने भी प्राण त्याग दिए। जिसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।''