thandla police 20 lakh parcel van cash missing case investigation delay (फोटो- सोशल मीडिया)
Parcel Van Cash Missing Case: दो माह पूर्व झांसी से राजकोट (गुजरात) जा रहे पार्सल वाहन से झाबुआ के थांदला थानाक्षेत्र में 20 लाख रुपए गायब हो गए थे। इसमें सीधे तौर पर थांदला पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जांच के नाम पर मामले को टाला जा रहा है। जिससे पूरे सिस्टम पर ही शक गहरा रहा है। (mp news)
दरअसल, ये पूरा घटनाकम गत 28 जुलाई का है। झांसी की आलोक एक्सप्रेस पार्सल सर्विस (Alok Express Parcel Service) पूरे देश में पार्सल और कोरियर सेवा प्रदान करती है। कंपनी का वाहन (यूपी 93 सीटी 9721) पार्सल और कोरियर लेकर राजकोट (गुजरात) के लिए निकला था। वाहन में फर्म के कर्मचारी झांसी निवासी अजय गुप्ता व राजेश रायकवार और दतिया के कैलाश रायकवार मौजूद थे।
इस वाहन में पीतांबरा ज्वेलर्स (Pitambara Jewellers) झांसी का पार्सल था। इसमें 49.495 किलोग्राम सिल्वर फाइन, 13.609 किलोग्राम सिल्वर आर्मामेंट्स, 120.080 ग्राम गोल्ड फाइन और 126.715 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी रखी थी। इसके अलावा एक पार्सल न्यू जेवर कोठी फर्म झांसी का था। इसमें 7.922 किलोग्राम सिल्वर फाइन रखा था। (mp news)
पार्सल सर्विस के मैनेजर आनंद सोनी के मुताबिक उनकी पार्सल सर्विस से जुड़े विभिन्न ग्राहकों ने राजकोट से सिल्वर फाइन व सिल्वर ज्वेलरी खरीदने के लिए विभिन्न ऑर्डर कोटेशन के माध्यम से लिए थे। इसके लिए पृथक-पृथक राशि ग्राहकों द्वारा जमा की गई थी। यह कुल राशि 99 लाख रुपए थी, जिसे अलग-अलग 11 पैकेट में रखा गया था।
प्रति ऑर्डर पर आलोक एक्सप्रेस सर्विस को 200 रुपए प्रति लाख रुपए डिलीवरी चार्ज दिया था। वाहन में रखे पार्सल, सामग्री तथा नकदी के बिल व बिल्टी वाहन में ही थे। थांदला पुलिस द्वारा वाहन को रोके जाने के बाद उसे थाने ले जाने के बीच 20 लाख रुपए गायब हो गए। इसकी शिकायत डीजीपी से लेकर आईजी इंदौर (ग्रामीण) से भी हुई है। हालांकि अब तक जांच लंबित ही चल रही है। (mp news)
जहां तक मेरी जानकारी में है। इस मामले की जांच स्थानीय स्तर पर चल रही है। 20 लाख रुपए की हेराफेरी का जो आरोप है उस रकम से जुड़े कोई दस्तावेज या प्रमाण संबंधित फर्म द्वारा प्रस्तुत नहीं किया है। प्रकरण में नियमानुसार ही कार्रवाई होगी।- अनुराग, आइजी, इंदौर जोन (ग्रामीण)
आलोक एक्सप्रेस पार्सल सर्विस के मैनेजर आनंद सोनी ने बताया कि उनकी कंपनी का वाहन 28 जुलाई को बड़नगर से होते हुए पेटलावद के रास्ते थांदला से गुजर रहा था। इसी दौरान ग्राम उन्नई के आसपास शाम 6 बजकर 50 मिनट पर थांदला पुलिस के कुछ अधिकारियों ने चेकिंग के लिए वाहन को रोका। इस दौरान वाहन खुलवाकर सारा सामान व नकदी देखी। बाद में वाहन को मुख्य मार्ग के रास्ते से कच्ची पगडंडी पर अलग-अलग लोकेशन पर ले जाया गया। वाहन में जीपीएस लगा होने से इसकी पूरी जानकारी ट्रिप रिपोर्ट में आ गई।
थांदला पुलिस के अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं थी। इसके चलते वे पूरे तीन घंटे तक पार्सल सर्विस के वाहन को इधर-उधर घुमाते रहे और फिर रात 9 बजकर 47 मिनट पर उक्त वाहन को थांदला थाने पर ले जाया गया। इसी बीच उसमें रखे 99 लाख रुपए में से 10-10 लाख के दो बंडल गायब हो गए। वाहन में सवार पार्सल सर्विस के कर्मचारियों के मुताबिक पुलिस वाहन में सादे कपड़े में आए तीन-चार लोगों ने नोट के दो पैकेट उनके वाहन से निकालकर अपने वाहन में रख लिए थे। जबकि बाद में थांदला पुलिस ने अपनी जब्ती में केवल 79 लाख रुपए दशीए। (mp news)
Updated on:
12 Oct 2025 02:31 pm
Published on:
12 Oct 2025 02:30 pm
बड़ी खबरें
View Allझाबुआ
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग