30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जशपुर नगर, Feb 20, 2026

पिता ने आंगनबाड़ी सहायिका बेटी की टांगी से मारकर की हत्या, इस बात पर बढ़ा विवाद… फैली सनसनी

Murder Case: जशपुर जिले के थाना नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम जामटोली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने घर निर्माण के लिए ईंट-गिट्टी और पैसों को लेकर हुए विवाद में अपनी ही बेटी की टांगी से वार कर हत्या कर दी।

पिता गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

पिता गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Murder Case: जशपुर जिले के थाना नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम जामटोली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने घर निर्माण के लिए ईंट-गिट्टी और पैसों को लेकर हुए विवाद में अपनी ही बेटी की टांगी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ग्रामीणों के अनुसार, मृतिका घटना के समय आरोपी पिता शराब के नशे में था। बिंदिया लकड़ा स्वभाव से शांत, मेहनती और जिम्मेदार युवती थी। वह आंगनबाड़ी में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन कर रही थी। इस हृदय विदारक घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीण स्तब्ध हैं कि, एक पिता इस तरह अपनी ही बेटी का हत्यारा कैसे बन सकता है।

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले की प्रार्थिया, मृतिका की बहन अनुषा लकड़ा ने थाना नारायणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके परिवार में पांच भाई-बहन हैं। प्रार्थिया की शादी ग्राम अंबाटोली में हो चुकी है, जबकि उसके मायके जामटोली में उसके पिता लौरेस लकड़ा, बड़ी बहन मृतिका बिंदिया लकड़ा और छोटा भाई साथ रहते थे।

प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर थाना नारायणपुर में आरोपी पिता के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103-1 के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा तैयार किया तथा पोस्टमार्टम कराया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट को मृत्यु का प्रमुख कारण बताया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लौरेस लकड़ा को हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। घटना में प्रयुक्त टांगी को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है।

शराब के नशे में था आरोपी

मृतिका बिंदिया लकड़ा आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत थी और घर के पास नया मकान निर्माण करवाने हेतु नींव खुदवाई गई थी। रेत-बालू भी निर्माण कार्य के लिए मंगवाया गया था। बताया जा रहा है कि, घटना दिनांक 18 फरवरी 2026 की दोपहर लगभग 3 बजे आरोपी लौरेस लकड़ा घर पहुंचा और बिंदिया से ईंट-गिट्टी जल्द मंगवाने या पैसे देने की बात कहने लगा।

आरोपी उस समय शराब के नशे में धुत था, और निर्माण सामग्री मंगाने या फिर पैसों को लेकर मृतिका ङ्क्षबदिया और उसके पिता के बीच विवाद बढ़ गया। वाद-विवाद के दौरान आरोपी ने क्रोध में आकर घर में रखी टांगी के पिछले हिस्से से अपनी बेटी बिंदिया के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें