30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जशपुर नगर, Feb 19, 2026

17 साल की नाबालिग से गैंगरेप… सबूत मिटाने गला घोंटकर जंगल में फेंका, मरा समझकर हुए फरार आरोपी, फिर…

Rape Case: जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के एक गांव में नाटक देखकर पैदल अपने घर लौट रही 17 साल की नाबालिग किशोरी को घर छोड़ देने के नाम पर दो अज्ञात लोगों ने अपने बाइक में बैठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म। प्रतीकात्मक तस्वीर।

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म। प्रतीकात्मक तस्वीर।

CG Rape Case: जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के एक गांव में नाटक देखकर पैदल अपने घर लौट रही 17 साल की नाबालिग किशोरी को घर छोड़ देने के नाम पर दो अज्ञात लोगों ने अपने बाइक में बैठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने सबूत खत्म करने की नियत से पीड़िता को गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और मरा जानकर उसे सड़क किनारे छोड़ कर फरार हो गए।

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के बागबहार क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता 16 फरवरी की रात्रि थाना बागबहार क्षेत्रान्तर्गत ही एक ग्राम में नाटक कार्यक्रम देखने गई थी, जहां से देर रात तक वापस घर नहीं आने पर पीड़िता के परिजनों एवं रिश्तेदारों द्वारा खोजबीन की जा रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चला।

इस हाल में मिली पीड़िता

अगले दिन 17 फरवरी की रात्रि में बिजली सब स्टेशन के पास रोड के पास पीड़िता अचेत अवस्था में पड़ी थी, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के पश्चात् पीएचसी पत्थलगांव रेफर करने पर पत्थलगांव अस्पताल में पीड़िता का ईलाज किया जा रहा था। इलाज के दौरान पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि घटना दिनांक 16 फरवरी की रात में पीड़िता, नाटक देखकर पैदल घर वापस आ रही थी। तभी रास्ते में दो अज्ञात व्यक्ति उसे घर पहुंचा देगें कहकर बहला फुसलाकर अपनी मोटरसाइकिल में बैठाकर जबरदस्ती जंगल तरफ ले गए और वहां दोनों लड़कों ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म किया।

मेडिकल रिपोर्ट व मां के बताए अनुसार पुलिस के द्वारा थाना पत्थलगांव में बीएनएस की धारा 138, 70-2, एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के अतंर्गत शून्य में प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध कर, मामला थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत होने से प्रकरण को जांच विवेचना हेतु थाना बागबहार स्थानांतरित करने पर थाना बागबहार में धारा सदर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

गला दबाकर हत्या की कोशिश, मरा जानकर छोड़कर हुए फरार

बताया जा रहा है कि दोनो आरोपी युवकों ने पीड़िता को 16 फरवरी की आधी रात से लेकर 17 फरवरी की रात तक अपने साथ जंगल में रखा और उसके साथ तरह-तरह की यातनाएं देने का काम किया। दोनो आरोपियों ने आखिर में अपराध का सबूत मिटाने की गरज से नाबालिग का गला दबाकर हत्या की कोशिश की, और जब पीड़िता बेहोश हो गई तो उसे मरा समझकर दोनो आरोपी सड़क किनारे फेकर कर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, पीड़िता के शरीर पर जगह-जगह कांच से कटने सहित चोटों के निशान हैं और उसे गंभीर दशा में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

आरोपियों को पकडऩे टीम का गठन

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों की पता तलाश हेतु डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर तकनीकी एवं स्थानीय थाना से विशेष टीम गठित की गई है। मामले की जांच व आरोपियों की पता साजी जारी है। पुलिस का दावा है कि, आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें