
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 128;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 43;
जैसलमेर में तेजी से मौसम में बदलाव आ रहा है। रविवार को दिन में आकाश में बादलों के छाने के बावजूद दोपहरी में तपिश महसूस की गई। दूसरी ओर रात का पारा लगातार दूसरे दिन 20 डिग्री के स्तर तक पहुंच गया।
मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 34.7 और न्यूनतम 20.0 डिग्री रिकॉर्ड किया था। आगामी दिनों में मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार पारा तेजी से बढ़ेगा और यह 37-38 डिग्री तक चढ़ जाएगा। वैसे मार्च में ही तेज गर्मी के शुरू होने का पूर्वानुमान मौसम विज्ञानी व्यक्त कर रहे हैं। मौसम के मिजाज में तब्दीली के साथ लोगों की दिनचर्या में भी काफी हद तक आमूल बदलाव आ गया है।
अब सुबह और शाम से रात के समय बाजारों व सडक़ों पर अच्छी रौनक नजर आती है तो दोपहर में गर्मी के चलते सडक़ें सूनसान दिखाई दे रही है। गर्म और ऊनी कपड़े अब बीते दिनों की बात हो गई है। देर रात तक सडक़ों पर इन दिनों होली की रंगत दिखाई दे रही है।
Published on:
01 Mar 2026 08:19 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
