filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; hdrForward: 0; shaking: 0.033532; highlight: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 8; brp_del_th: 0.0000,0.0000; brp_del_sen: 0.0000,0.0000; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.9664813, 0.43492517);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 331.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 33;zeissColor: bright;
स्वामी प्रखर महाराज ने कहा कि विश्व में आतंकवाद के शमन, हिन्दू राष्ट्र निर्माण, विश्व शांति एवं विश्व कल्याण और सनातन धर्म को सुरक्षित रखने के लिए ब्राह्मण समाज ने हमेशा अपनी विद्वता, त्याग, बलिदान व तपस्या के बल पर हमेशा प्रयास किया है। इसी को लेकर आगामी 8 मार्च से 19 अप्रेल तक तीर्थराज पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
स्वामी प्रखर महाराज ने शनिवार को कस्बे के गीता भवन में ब्राह्मण समाज के लोगों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जब भारत वर्ष में हिन्दू समाज खतरे में था, विश्व भर में विधर्मियों की ओर से सनातन को समाप्त करने की साजिश चल रही थी। उस वक्त आदिगुरु शंकराचार्य ने पूरे देश में भ्रमण किया और वेदों की रचना कर धर्म की स्थापना की। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों ने हमेशा अपने तपस्या के बल पर धरती को पापमुक्त करने के लिए कई महायज्ञ किए है। जिसके बल पर हिन्दू समाज व सनातन जीवित है। वर्तमान समय में पूरे विश्व में सनातन को समाप्त करने के लिए पुन: प्रयास चल रहे है। विश्व शांति व विश्व कल्याण की भावना के लिए ब्राह्मण समाज की ओर से गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। हजारों वर्ष पूर्व ऐसा ही महायज्ञ महर्षि विश्वामित्र की ओर से किया गया था। तब भारतवर्ष में शांति एवं धर्म की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने भी अन्याय के विरुद्ध अपना परशा उठाकर विधर्मियों का नाश किया था। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष में सनातन धर्म की मजबूती एवं विश्व कल्याण की भावना को लेकर तीर्थराज पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ का आयोजन किया गया।
इसमें 1700 विद्वान ब्राह्मणों की ओर से 43 दिनों तक 200 कुण्डीय यज्ञ में गायत्री मंत्रों की आहुतियां दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एक पुरश्चरण में 24 लाख मंत्रों और 100 पुरश्चरण में 2 करोड़ 40 लाख मंत्रों के साथ आहुतियां दी जाएगी। उन्होंने इस यज्ञ में अधिकाधिक ब्राह्मणों से भाग लेने एवं विश्व कल्याण के लिए यज्ञ में आहुतियां देने का आह्वान किया है। इस मौके पर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष आनंदीलाल गुचिया, नेताप्रतिपक्ष नारायण रंगा, सेवानिवृत जिला आयुर्वेद अधिकारी शरदचंद्र व्यास, जुगलकिशोर व्यास, एसीबीईओ विष्णुकुमार छंगाणी, हेमशंकर जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश व्यास, पार्षद दिनेश व्यास, गीता भवन के व्यवस्थापक टीकमचंद शर्मा, मुकेश शर्मा, पुखराज बिस्सा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे। इससे पूर्व पंडित मुकेश ओझा के सानिध्य में पंडितों की ओर से स्वामी प्रखर महाराज वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया।
Updated on:
18 Oct 2025 08:56 pm
Published on:
18 Oct 2025 08:55 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग