13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update : मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, राजस्थान में 2 दिन अंधड़ और जोरदार बारिश का अलर्ट

Weather Update : राजस्थान में कल यानि 14 मार्च से मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार प्रदेश में एक के बाद एक, दो पश्विमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। 14 मार्च और 15 मार्च को राज्य में अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Weather Update Meteorological Department New Prediction Rajasthan Two Days 14-15 March Dust Storms and Rain Alert

सीकर में आसमान में छाए बादल। फोटो पत्रिका

Weather Update : मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार प्रदेश में एक के बाद एक दो पश्विमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। पहला पश्विमी विक्षोभ 14 मार्च को सक्रिय होगा। जिस वजह से प्रदेश में 2 दिन अंधड़ और बारिश होने की संभावना है। वहीं एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 19-21 मार्च के दौरान सक्रिय होगा।

मौसम अचानक बदल जाएगा

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बीच राहत की खबर है। एक नए पश्विमी विक्षोभ से प्रदेश का मौसम अचानक बदल जाएगा। राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी 2-3 दिन आंशिक बादल छाए रहने और तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

14-15 मार्च को अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिले, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों व आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी-बारिश व बूंदाबांदी होने की संभावना है।

19-21 मार्च को भी सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के एक नए अलर्ट में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 19-21 मार्च के दौरान सक्रिय होगा। इससे कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।

अधिकतर शहराें में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में यानि गुरुवार को अधिकतर शहराें में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में दिन का पारा सामान्य से 7 डिग्री तक अधिक रहा। बाड़मेर में सबसे अधिक दिन का पारा 39.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। फलोदी में सबसे अधिक रात का पारा 25.4 डिग्री दर्ज किया गया।