
फाइल फोटो: पत्रिका
Congress Vs BJP On LPG Crisis: रसोई गैस की किल्लत से आमजन को हो रही परेशानी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। वहीं, भाजपा ने भी पलटवार किया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा कि जनता को राहत दिलाने में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
डोटासरा ने कहा कि रसोई गैस के साथ पेट्रोल-डीजल की स्थिति भी बिगड़ती जा रही है। राजस्थान रिफाइनरी तैयार होने के बावजूद उद्घाटन नहीं हो पा रहा है। वहीं, जूली ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिलने से लोग मजबूरन सिगड़ी-चूल्हे की ओर लौट रहे हैं। कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने से ढाबे, रेस्टोरेंट, होटल इंडस्ट्री बंद होने के कगार पर आ गई है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की स्थिति को लेकर सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में गैस, तेल की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। कांग्रेस झूठे आरोप लगाकर जनता में डर और भ्रम का माहौल बना रहे हैं। गैस और तेल के पर्याप्त भंडार हैं और राजस्थान में भी आपूर्ति सामान्य है। वहीं भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि डोटासरा का बयान हास्यास्पद एवं गैर-जिम्मेदार है। राजस्थान में कोई भी कमी एवं कालाबाजारी नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री स्वयं बैठकें कर रहे हैं तथा लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
Updated on:
13 Mar 2026 03:06 pm
Published on:
13 Mar 2026 09:11 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
